Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

नंदिनी रोड में तोड़ फोड़ से MLA की नाराज़गी बाद रातों रात भिलाई निगम को मिले नये कमिश्नर…

भिलाई नगर। नगर निगम भिलाई में कमिश्नर के स्थानांतरण बाद प्रभार मिलने के दो दिन में ही बगैर जानकारी की गई तोड़फोड़ कार्रवाई की बड़ा असर देखने को मिला है। इस मामले को लेकर नाराज़ विधायक रिकेश सेन की कल शाम नगरीय निकाय मंत्री और उप मुख्यमंत्री अरूण साव से व्यापक चर्चा और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ कल रात हुई बैठक में भिलाई नगर निगम को नये कमिश्नर दिए गए हैं। आपको बता दें कि दुर्ग जिला में पदस्थ (अपर कलेक्टर) और उप जिला निर्वाचन अधिकारी बजरंग दुबे को भिलाई नगर निगम का कमिश्नर बना दिया गया है।

गौरतलब हो कि भिलाई में तात्कालीन कमिश्नर ने जिन फल व्यवसायियों और ठेले खोमचों को अन्यत्र व्यवस्थापन बाद मौके से हटाने कहा था उन्हें कल प्रभारी अधिकारी ने तोड़ फोड़ करवा कर दरकिनार कर दिया है। पूर्व सहमति के मुताबिक जहां फिलहाल तोड़फोड़ नहीं होनी थी वहीं बिना विधायक की जानकारी बुलडोजर चलवा दिए जाने का मामला गरमा गया था। विधायक रिकेश सेन ने नगरीय निकाय मंत्री और मुख्यमंत्री से तत्काल चर्चा कर इस मनमाने काम पर आपत्ति जताई नतीजतन श्री सेन कल शाम ही सीएम हाऊस से बुलावे पर इस मुद्दे पर डिस्कशन के लिए रायपुर पहुंचे और रात 1 बजे तक सीएम और डिप्टी सीएम से चर्चा के बाद बजरंग दुबे को भिलाई निगम का कमिश्नर बनाने का निर्णय लिया गया।

See also  छत्तीसगढ़ के शिक्षकों को बड़ी राहत शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक मिलेगी पुनर्नियुक्ति, शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!