Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

ट्रम्प ने फिर कहा- ‘मैंने 6 जंग रुकवाईं’; यूक्रेन सिक्योरिटी गारंटी के बदले खरीदेगा ₹8 लाख करोड़ के अमेरिकी हथियार

वॉशिंगटन ,19अगस्त। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने सोमवार को व्हाइट हाउस में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की और यूरोपीय लीडर्स के साथ मीटिंग की। इसमें रूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर पर सहमति नहीं बनी। ट्रम्प ने कहा कि फिलहाल इतनी जल्दी सीजफायर संभव नहीं है।

हालांकि, मीटिंग में यूक्रेन की सुरक्षा गारंटी पर चर्चा हुई। ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और यूरोपीय देश मिलकर इस पर काम करेंगे। वहीं, रूसी राष्ट्रपति ऑफिस (क्रेमलिन) ने बताया कि ट्रम्प ने मीटिंग रोककर पुतिन से फोन पर 40 मिनट बात की।

इस दौरान पुतिन ने रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधियों के बीच सीधे बातचीत का समर्थन किया। जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्त्ज ने बताया कि ट्रम्प के साथ फोन पर बातचीत के दौरान पुतिन 15 दिन के भीतर जेलेंस्की से मुलाकात को राजी हो गए।

See also  जस्टिस सप्रे की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिदृश्य की गई समीक्षा बैठक...

मीटिंग के बाद जेलेंस्की ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि यूक्रेन सुरक्षा गारंटी के बदले यूरोप के पैसों से 90 अरब डॉलर (करीब 8 लाख करोड़ रुपए) के अमेरिकी हथियार खरीदेगा।

रूस और यूरोप के बीच तत्काल युद्धविराम की मांग पर टकराव
युद्धविराम की मांग पर यूरोप और रूस के बीच अभी भी मतभेद है।

Advertisment

व्हाइट हाउस में चर्चा के बाद, यूरोपीय नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि रूस और यूक्रेन के बीच सार्थक बातचीत से पहले युद्धविराम होना आवश्यक है।

जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्त्ज ने एक्स पर लिखा
असली बातचीत केवल उसी मीटिंग में हो सकती है जिसमें यूक्रेन भी भाग ले। ऐसी मीटिंग तभी संभव है जब हथियार थम जाएं। मैंने आज एक बार फिर यह माँग दोहराई है।

See also  Raigarh News: खरसिया प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ हुआ आज, एडिशनल एसपी सुरेशा चौबे रही मुख्य अतिथि

फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बैठकों के बाद यही बात कही।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ अलास्का मीटिंग के बाद ट्रम्प के यूक्रेन में तत्काल युद्ध विराम की आवश्यकता पर दिए गए बयान को पलटना यूरोपीय नेताओं के लिए एक झटका था।

ट्रम्प ने फिर कहा- मैंने 6 जंग रुकवाईं

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!