Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

अमृत सरोवर स्थल पर 15 अगस्त को फहराया जाएगा तिरंगा, गांव में निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा महात्मा गांधी नरेगा के तहत बनाए गए अमृत सरोवर स्थल पर स्वतंत्रता संग्राम सैनानी, जनप्रतिनिधि, पूर्व सैनिक, वरिष्ठ नागरिक सहित ग्रामीण होंगे शामिल…

अमृत सरोवर स्थल पर 15 अगस्त को फहराया जाएगा तिरंगा, गांव में निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा
 
महात्मा गांधी नरेगा के तहत बनाए गए अमृत सरोवर स्थल पर स्वतंत्रता संग्राम सैनानी, जनप्रतिनिधि, पूर्व सैनिक, वरिष्ठ नागरिक सहित ग्रामीण होंगे शामिल
 
जांजगीर-चांपा। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के माध्यम से ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर का निर्माण किया गया है, इन अमृत सरोवर स्थल पर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान अमृत सरोवर पर अतिथियों द्वारा तिरंगा झंडा फहराते हुए राष्ट्रगान गाया जाएगा। इसके साथ ही गांव में तिरंगा यात्रा, स्वच्छता प्रतिज्ञा, वृक्षारोपण, प्रमाण पत्र का वितरण किया जाएगा। जिसमें स्वतंत्रता संग्राम सैनानी, जनप्रतिनिधिगण, पूर्व सैनिक, वरिष्ठ नागरिक सहित ग्रामीण शामिल होंगे।
कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. ज्योति पटेल के मार्गदर्शन में जिले में अमृत सरोवर का निर्माण किया जा रहा है। जिपं सीईओ ने बताया कि अमृत सरोवर के निर्माण के दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ग्रामीणों एवं बच्चों से संबंधित गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। गांव में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा यात्रा सुबह निकाली जाएगी जो पूरे गांव में भ्रमण करते हुए अमृत सरोवर स्थल पर आकर इसका समापन होगा। इस दौरान अमृत सरोवर के आसपास और पानी की स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए स्वच्छता प्रतिज्ञा ली जाएगी। इस मौके पर पौधों की देखभाल और स्थायित्व के लिए पौधों को गोद लेने की अपील के साथ रिश्तेदारों, परिचितों के नाम पर उनका नामकरण किया जाएगा। अमृत सरोवर से जुड़े यूजर ग्रुप को अमृत सरोवर के जल के उपयोग के साथ साथ आसपास के रखरखाव के संबंध में अधिकार प्रमाण पत्र का वितरण किया जाएगा। बच्चों से संबंधित प्रतियोगिताएं होगी, जिसमें पेंटिंग, नारा लेखन, रंगोली, भाषण आदि प्रतिस्पर्धी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। लोक परंपराओं से संबंधित गतिविधियों का आयोजन, अमृत सरोवर स्थलों के पास स्थानीय स्तर पर खेले जाने वाले पारंपरिक ग्रामीण खेल जैसे खो-खो, पिट्टल, रस्साकशी, रस्सी कूद, लंगडी दौड़, कुर्सी दौड का आयोजन किये जाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मिशन अमृत सरोवर के दिशा निर्देशों के अनुसार सर्वश्रेष्ठ अमृत सरोवर को मान्यता देने और पुरस्कृत करने के लिए पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वहीं अमृत सरोवर स्थल जिनका नाम स्थानीय स्वतंत्रता सैनानियों या शहीदों के नाम पर रखा गया है, उनके नाम और योगदान को मनाने के लिए स्थल पर स्मारक बोर्ड लगाया जाएगा। अमृत सरोवर के साथ हैशटैग  #Mera AmritSarovar  के साथ कार्यक्रम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड की जाएगी।

See also  CG CRIME : कांग्रेस-नेता और दोस्तों ने बार संचालक को पीटा, शराब नहीं देने पर डंडे से किया हमला

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!