Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

सड़क पर दिख रहे मवेशियों को पहुंचा रहे गौठान में, जनपद पंचायत सीईओ करेंगे नियमित मॉनिटरिंग, जिला पंचायत सीईओ डॉ ज्योति पटेल ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने मुख्य मार्ग के गौठानो के सचिव को दिए विशेष निर्देश…

सड़क पर दिख रहे मवेशियों को पहुंचा रहे गौठान में
 
जनपद पंचायत सीईओ करेंगे नियमित मॉनिटरिंग 
 
जिला पंचायत सीईओ डॉ ज्योति पटेल ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने मुख्य मार्ग के गौठानो के सचिव को दिए विशेष निर्देश 
 
जांजगीर-चांपा। सुराजी गांव योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में गौठानों में मवेशियों को पहुंचाने के निर्देश जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ ज्योति पटेल ने जनपद पंचायत सीईओ के साथ ही सभी सचिव को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं खासकर उन गौठान के सचिव को जो मुख्य मार्ग से जुड़े है। दिए गए निर्देश के बाद मुख्य मार्ग से मवेशियों को गौठान में पहुंचाने का कार्य शुरू हो गया है। शनिवार को मुख्य मार्ग से मवेशियों को गौठान में पहुंचाया गया।
जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि पशुओं से किसानों की खरीफ फसल की सुरक्षा के लिए गांव-गांव में रोका-छेका अभियान सतत रूप से चलाए जाने के निर्देशत किया गया है। जिससे जहां एक ओर मुख्य मार्गो पर विचरण करने वाले मवेशियों का जमावड़ा हटेगा दूसरी ओर फसल का नुकसान नहीं होगा। लगातार मवेशियों के सड़क पर एकत्रित रहने, बैठे रहने से सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। इसको रोकने के लिए ही इन मवेशियों को गौठान में पहुंचाया जा रहा है, ताकि किसी मवेशी के साथ ही वाहन चालकों को कोई नुकसान न हो।
मुख्य मार्ग की गौठान की होगी सतत मॉनिटरिंग, सड़क पर नही बैठने दिया जायेगा मवेशियों को
जिला पंचायत सीईओ ने जनपद पंचायत सीईओ को निर्देश जारी कर नियमित रूप से मुख्य मार्ग के समीप स्थित गौठान की मॉनिटरिंग करने कहा है। इनमें जांजगीर से बिलासपुर मुख्य मार्ग पर स्थित जनपद पंचायत अकलतरा की ग्राम पंचायत गौठान तिलई, अमरताल, तनौद, मुरलीडीह, अर्जुनी, करमहु, खिसोरा, बनाहिल शामिल हैं। बलौदा से बिलासपुर मार्ग जनपद पंचायत बलौदा की ग्राम पंचायत गौठान चारपारा, हरदीविशाल, पंतोरा से जांजगीर औराई कला,, जांजगीर से पीथमपुर जर्वे च, जांजगीर से चांपा कुलीपोटा, कोरबा से जांजगीर पंतोरा, मड़वा से पहरिया रैनपुर, चांपा से कोरबा कुरदा, बलौदा से पहरिया पोंच गौठान शामिल हैं।  इसी प्रकार बम्हनीडीह जनपद पंचायत के चांपा बिर्रा मुख्य मार्ग के समीप गौठान खपरीडीह, पिपरदा, गोविंदा, बम्हनीडीह, करनोद, तालदेवरी, बिर्रा, अफरीद, पचौरी, नवागढ़ जनपद पंचायत के मुख्य मार्ग पर स्थित जांजगीर से बिलासपुर मुख्य मार्ग पर पुटपुरा गौठान, शिवरीनारायण से बिर्रा मार्ग की गौठान केरा, तुस्मा, कनस्दा, जांजगीर से शिवरीनारायण मार्ग की गौठान खोखरा, कुथुर, कुटरा शामिल है। इसके अलावा जनपद पंचायत पामगढ़ के मुख्य मार्ग जांजगीर से शिवरीनारायण मुलमुला, नदेली, भैंसो, चंडीपारा, मेऊ, धरदेई, लोहरसी, जांजगीर से ससहा मुख्य मार्ग के समीप गौठान मुड़पार ब, कुटराबोड, डोंगाकोहरोद, भिलोनी, ससहा शामिल है। इन गौठान में गांव के मवेशियों के साथ ही सड़क किनारे एकत्रित एवं बैठे हुए मवेशियों को पहुंचाने का काम किया जायेगा।

See also  रीपा से ग्रामीण युवा उद्यमियों के सपनों को मिल रहा है नया आयाम, बिरकौनी गौठान में दोना पत्तल बनाकर महिलाएं बन रही हैं स्वावलंबी...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!