Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

आईपीएल मैच के दौरान निजी बैंक में करोड़ों का ट्रांजेक्शन, चांपा के एक युवक से जुड़ा मामला, खुलासा जल्द…

जांजगीर-चांपा। कोसा, कांसा और कंचन की नगरी चांपा आईपीएल सट्टे को लेकर बदनाम है। यहां आईपीएल सट्टे में हर बाल पर दांव लग रहे हैं। बड़ी बात यह है कि यहां के छोटे-छोटे बैंकों में करोड़ों रुपए का ट्रांजेक्शन हो रहा है। इस बात का खुलासा उस वक्त हुआ, जब नगर के एक बैंक के खाताधारी ने बैंक मैनेजर से पूछताछ के दौरान करोड़ों रुपए के ट्रांजेक्शन का खुलासा किया। इससे साफ जाहिर होता है कि सटोरिए महादेव ऐप के माध्यम से करोड़ों रुपए का सट्टा खेल रहे हैं और बैंक में लेन-देन कर रहे हैं। इसकी जानकारी उसने चांपा थाना प्रभारी को दी है, ताकि थाना प्रभारी ब्रांच मैनेजर से पूरे मामले को लेकर जांच कर सके।

See also  Success Story : हर घर में सफलता की चमक, छत्तीसगढ़ का यह गांव बना नोट छापने का केंद्र

दरअसल, चांपा में आईपीएल क्रिकेट मैच में हर रोज करोड़ों रुपए का दांव लग रहा है। चांपा का यह पुराना इतिहास रहा है। यहां सैकड़ों की तादात में बड़े सटोरिए हैं, जो हर बाल में दांव लगा रहे हैं। बड़े सटोरिए महादेव ऐप के अलावा और भी अन्य ऐप के माध्यम से सट्टा खिलवा रहे हैं। हालांकि, बड़े सटोरिए सामने नहीं आ रहे हैं और वे अपने-अपने चेले के माध्यम से दांव लगवा रहे हैं। ऐसा नहीं है कि पुलिस को इसकी भनक नहीं है। पुलिस ने भी ऐसे लोगों की पूछपरख कर मौन स्वीकृति दी है। इससे सटोरियों का कारोबार चल रहा है।

See also  सक्ती जिले के हसौद थाना में लंबे समय से पदस्थ है कई पुलिस कर्मी...

शिकायत मिलने पर कार्रवाई

सट्टे को लेकर पहले भी कार्रवाई की गई है। शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जाती है। संदिग्ध बैंक की भी जांच पड़ताल की जाएगी।

-नरेश पटेल, टीआई, चांपा

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!