Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

सीसीआई अकलतरा के पांच गार्डों के साथ जमकर मारपीट, कार से पहुंचे आठ-दस बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम…

जांजगीर-चांपा। लोहे की पाइप को चोरी करने से रोकना सीसीआई अकलतरा में पदस्थ पांच गार्डों को महंगा पड़ गया। पाइप चोरी करने आए 8-10 बदमाशों ने यहाँ पदस्थ गार्डों की जमकर पिटाई कर दी, जिससे गार्डों को काफी चोंट आई है। बताया जा रहा है कि बदमाश दो कार से पहुंचे थे, जिन्होंने गार्डों से मारपीट कर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। अकलतरा पुलिस ने गार्डों की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपराध दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, पुरानी बस्ती अकलतरा निवासी बलवंत सिंह चंदेल पिता स्व. मोती सिंह चंदेल सीसीआई अकलतरा में गार्ड की नौकरी करता है। 26 अप्रैल 2024 की रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक उसकी ड्यूटी थी। रात लगभग साढ़े 10 बजे 8-10 अज्ञात व्यक्ति सीसीआई कुंवारी गेट के पास आए और पानी के लिए लगे लोहे की पाइप को खोद कर निकाल रहे थे, तब गार्ड बलवंत सिंह एवं अन्य गार्ड हरिचंद्र खांडेकर व सहजीवन साहू ने मना किया। रात लगभग 11 बजे गार्ड बलवंत सिंह और हरिचंद्र खांडेकर आल्हा पेट्रोल पंप के पास सीसीआई माइंस एरिया चेक करने गए थे। वहां से वापस आते समय पेट्रोल पंप के सामने तरौद चौक से दो कार में 8-10 लोग पहुंचे और पूछे कि वे लोग सीसीआई के गार्ड हैं क्या? जब उन्होंने हां कहा तो उनसे गाली-गलौज की और डंडा व हाथ से मारपीट की।
मारपीट से उन्हें मुंह, दात, हाथ, कंधा व पीठ में चोटें आई है। इसके बाद आरोपियों ने मुरलीडीह रोड में लेबर कालोनी के पास गार्ड कन्हैया मानिकपुरी व प्रकाश नारायण शर्मा से भी मारपीट की। साथ ही गार्ड सहजीवन साहू के साथ भी मारपीट की गई और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। हालांकि, कार का नंबर वे नहीं देख पाए मगर, मारपीट के दौरान एक बदमाश का मोबाइल वहां गिर गया था, जिसे पुलिस के सुपुर्द किया गया है। फिलहाल, पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध भादवि की धारा 147, 149, 294, 506, 323 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

See also  भूजल के महत्व को समझे, करें भूजल स्तर बढ़ाने का कार्य - डॉ नायक, जिले में मनरेगा सहित विभिन्न विभागों से किया जा रहा जल संरक्षण का कार्य, जिला पंचायत सभाकक्ष में भूजल संबंधित सार्वजनिक जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!