Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

दिल्ली तक पहुंचा महाराष्ट्र की बारिश का कहर, 50 रुपए पहुंचेगा प्याज, 100 रुपए तक जाएगा टमाटर!

मुंबई : महाराष्ट्र और दूसरे राज्यों में हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से प्याज और टमाटर की फसल खराब हो गई है. जिसकी वजह से दिल्ली में टमाटर और प्याज की सप्लाई कम हो गई है. जिसका असर कीमतों में देखने को मिल रहा है. जून के महीने में ही टमाटर के दाम रिटेल में 24 रुपए से बढ़कर 30 रुपए हो चुके हैं. जिसके अगले दो हफ्तों में दोगुने और एक महीने में 80 रुपए से 100 रुपए तक पहुंचने के आसार हैं. वहीं दूसरी ओर प्याज की कीमतों में भी 6 रुपए प्रति किलो का इजाफा देखने को मिल चुका है. अगले एक महीने में प्याज के दाम 50 रुपए तक पहुंच सकते हैं.

वास्तव में महाराष्ट्र में मई के दूसरे पखवाड़े में प्याज की कीमतों में 20 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिल चुकी है. जिसका असर देश की दूसरी मंडियों या यूं कहें कि देश की राजधानी दिल्ली में देखने को मिल रहा है. जानकारों की मानें प्याज और टमाटर दोनों की फसल काफी खराब हुई है. भारी बारिश का असर सप्लाई पर भी देखने को मिल रहा है. आने वाने दिनों में प्याज और टमाटर की कीमतों में और भी इजाफा देखने को मिल सकता है. आइए आपको भी बताते हैं कि दिल्ली में प्याज और टमाटर की कीमतों में कितनी तेजी देखने को मिली है और आने वाले दिनों में दाम कहां तक जा सकते हैं.

See also  रुहेलखंड की धरती से शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास का संदेश देंगे सीएम योगी...

दो दिनों में कितने बढ़े प्याज और टमाटर के दाम
बीते दो दिनों यानी एक और दो जून को प्याज और टमाटर की कीमतों में 40 से 50 फीसदी की तेजी देखने को मिल चुकी है. ये तेजी रिटेल भाव में देखी गई है. 31 मई को देश की राजधानी दिल्ली में प्याज का रिटेल भाव 20 रुपए प्रति किलोग्राम था, जो 2 जून को बढ़कर 30 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है. वहीं टमाटर का रिटेल भाव पिछले महीने के आखिरी दिन 20 रुपए प्रति किलोग्राम था जो 2 जून को बढ़कर 35 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया था. इसका मतलब है कि टमाटर की कीमतों में दो दिनों में 15 रुपए यानी 75 फीसदी का इजाफा देखने को मिला. जबकि प्याज में 50 फीसदी की तेजी देखने को मिली है.

वहीं मंडी के भाव की बात करें तो 31 मई को प्याज की कीमतें 15 रुपए प्रति किलोग्राम थी, जो 2 जून को बढ़कर 21 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई. इसका मतलब है कि मंडी में प्याज की कीमतों में 40 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी. वहीं दूसरी ओर 31 मई को टमाटर का मंडी में थोक भाव 20 रुपए प्रति किलोग्राम देखने को मिला था, जो 2 जून को बढ़कर 27 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया. इसका मतलब है कि दो दिनों में टमाटर की कीमतों में 35 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है.

See also  MP NEWS:बुरहानपुर में सनसनीखेज हत्याकांड: 17 साल की पत्नी ने प्रेमी और दोस्तों के साथ मिलकर की पति की बेरहमी से हत्या…

नासिक में भी 20 फीसदी का इजाफा
वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र के नासिक जिले के लासलगांव की बात करें तो वहां भी प्याज की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. पिछले एक पखवाड़े में प्याज की कीमतों में करीब 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जिसका प्रमुख कारण भारी बारिश है, जिसने फसल को नुकसान पहुंचाया है और बाजार में सब्जी की आवक कम हुई है। उत्पादन और भंडारण में वृद्धि के बावजूद प्याज महंगा हो गया है। व्यापार सूत्रों ने कहा कि प्याज की अपेक्षित सरकारी खरीद से कीमतों में कुछ और वृद्धि होने की संभावना है। भारत में प्याज के सबसे बड़े नासिक के लासलगांव थोक बाजार में, औसत कीमत 15 मई को 11.50 रुपए प्रति किलोग्राम से लगभग 20 फीसदी बढ़कर 31 मई को 14 रुपए हो गई है।

Advertisment

प्याज 50 और टमाटर 100 रुपए तक जाएंगी?
दिल्ली में प्याज और टमाटर के रिटेल कारोबारी पप्पू सिंह का कहना है कि प्याज और टमाटर की आवक काफी कम हुई है. इसका कारण महाराष्ट्र और साउथ में प्याज और टमाटर के बड़े उत्पादक राज्यों में भारी बारिश होने की वजह​ से फसल खराब हो गई है. जिसका असर आवक पर पड़ रहा है. मंडी में प्याज और टमाटर की कीमतों में तेजी आई है. जिसकी वजह से रिटेल में भी असर देखने को मिला है. पप्पू ने कहा कि अगले 15 दिनों में टमाटर की कीमतें 50 रुपए पार कर सकती हैं. जबकि प्याज के दाम 40 से 50 रुपए के बीच रह सकते हैं. वहीं जुलाई के महीने में टमाटर के दाम 100 रुपए पर पहुंचते हैं और प्याज की कीमतें 50 और 70 रुपए के बीच रहने की संभावना है.

See also  निर्वाचन प्रक्रिया का अंतिम पड़ाव है मतगणना, प्रेक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण - रीना बाबासाहेब कंगाले, देश के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ के 56 अधिकारी निभाएंगे मतगणना प्रेक्षक की भूमिका, मतगणना प्रेक्षकों ने समझी मतगणना की बारीकियां

सरकारी कीमतों में भी इजाफा
वहीं दूसरी ओर सरकारी कीमतों की बात करें तो दो दिनों में इसमें इजाफा देखने को मिला है. मिनिस्ट्री ऑफ कंज्यूमर अफेयर के आंकड़ों के अनुसार 31 मई को प्याज की देश में औसत की कीमत 26.01 रुपए प्रति किलोग्राम थी. जो 2 जून को बढ़कर 26.24 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई हैं. वहीं बात टमाटर की करें तो 31 मई को टमाटर की देश में औसत कीमत 25.49 रुपए थी जो 2 जून को बढ़कर 26.41 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई हैं. वहीं देश की राजधानी दिल्ली में प्याज की कीमत 31 मई को 20 रुपए प्रति किलोग्राम थी, जो 2 जून 27 रुपए प्रति किलोग्राम देखने को मिली. यानी दो दिनों में 35 फीसदी का इजाफा देखने को मिला. जबकि टमाटर की बात करें तो 31 मई को दिल्ली में दाम 20 रुपए थी जो 2 जून को बढ़कर 23 रुपए हो चुकी है.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!