Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रायगढ़ के सुभाष आइस फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, फैक्ट्री संचालक की मौत, कई मजदूर घायल की खबर…

रायगढ़। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के लालटंकी बोहिदार पारा स्थित सुभाष आइस फैक्ट्री में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट होने से अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में फैक्ट्री संचालक संजय सहगल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वहां कार्यरत तीन से चार श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों की खिड़कियां तक कांप उठीं। विस्फोट के बाद तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

See also  विजय के फैसले पर कमल हासन ने की तारीफ, बोले- ‘तमिल परिवारों की इच्छा पूरी हुई’

पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में गैस सिलेंडर लीकेज को हादसे की वजह बताया जा रहा है, लेकिन प्रशासन ने विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं।

Advertisment

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर दहशत और दुख का माहौल है। मृतक संजय सहगल को इलाके में एक मेहनती और जिम्मेदार उद्योगपति के रूप में जाना जाता था।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!