Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

इन 3 सुपरहिट हिंदी गानों का पवन सिंह ने बनाया भोजपुरी वर्जन, सभी ने यूट्यूब पर मचाया था धमाल, आपने सुना

मुंबई : पावर स्टार पवन सिंह ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक गाने और फिल्में दी हैं. पवन सिंह ने कई ऐसे भोजपुरी गाने बनाए हैं जो बॉलीवुड के फेमस गाने हैं, लेकिन उन गानों को पवन सिंह वर्जन में और भी ज्यादा पसंद किया गया. यूट्यूब पर इन गानों को अच्छे-खासे व्यूज मिले हैं और आज भी हिंदी गानों के इन भोजपुरी वर्जन को फैंस सुनना पसंद करते हैं.

पवन सिंह ने कई एक्शन-थ्रिलर भोजपुरी फिल्में की हैं, लेकिन जब वो रोमांटिक फिल्में या गाने बनाते हैं तो भी लोग उन्हें पसंद करते हैं. हिंदी गानों का भोजपुरी वर्जन पवन सिंह ने बेहतरीन तरीके से गाया है जो सुनने में काफी अच्छे लगते हैं. इसी वजह से फैंस इन गानों को यूट्यूब पर पसंद करते हैं.

इन हिंदी गानों का पवन सिंह ने बनाया भोजपुरी वर्जन
अगर आप पवन सिंह के फैन हैं तो उनके गाने पसंद करते ही होंगे. लेकिन इन तीन हिंदी गानों का भोजपुरी वर्जन सबसे ज्यादा पसंद किया गया. इन गानों को यूट्यूब पर अच्छे-खासे व्यूज मिले हैं.

See also  अमित मिश्रा बने जांजगीर चांपा विधानसभा कांग्रेस सेवादल के प्रभारी...

‘तुमसा कोई प्यारा’
टिप्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर ‘तुमसा कोई प्यारा’ गाना 3 साल पहले अपलोड किया गया था. इस गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने गाया था, जबकि इसे पवन सिंह के साथ सौंदर्या शर्मा और लेखा प्रजापति पर फिल्माया गया था. गाने को आनंद मिश्रा ने डायरेक्ट किया था और इसके बोल रौशन सिंह विश्वास ने लिखे थे. गाने का म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने तैयार किया था.

अगर ओरिजनल हिंदी गाने की बात करें तो ये फिल्म खुद्दार (1994) का सुपरहिट गाना है. इस गाने को गोविंदा और करिश्मा कपूर पर फिल्माया गया था, जिसे अलका यागनिक और कुमार शानू ने गाया था. गाने का म्यूजिक अनु मलिक ने तैयार किया था और इसके बोल दिवंगत लेखक राहत इंदौरी ने लिखे थे. पवन सिंह के गाने को अब तक 158 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.

Advertisment

‘तुझे ना देखूं तो चैन’
टिप्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर 2023 में ‘तुझे ना देखूं तो चैन’ अपलोड किया गया था. गाने में अकांक्षा पुरी और पवन सिंह नजर आए थे जबकि गाने में पवन सिंह के सााथ कल्पना पटवारी ने आवाज दी है. गाने के बोल रोशन सिंह विश्वास ने लिखे हैं और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है.

See also  कांग्रेस पूरी तरह निराश,चुनाव से पहले हार मानी:अरुण साव...

जबकि इसका ओरिजनल गाना फिल्म रंग (1993) का है जिसे दिव्या भारती और कमल सदनाह पर फिल्माया गया था. गाने को अलका यागनिक और कुमार सानू ने गाया था. वो गाना 90 के दशक में सुपरहिट था लेकिन पवन सिंह ने इसका भोजपुरी वर्जन बनाया और उसे भी फैंस पसंद कर रहे हैं. खबर लिखे जाने तक इस गाने को 47 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.

‘लुट गए’
टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर 3 साल पहले ‘लुट गए’ का भोजपुरी वर्जन पवन सिंह लेकर आए थे. गाने का वीडियो ओरिजनल ही था बस इसमें बीच-बीच में पवन सिंह भी दिखाए गए. गाने में इमरान हाशमी और युक्ति थरेजा नजर आए.

See also  रायपुर में 144 करोड़ का GST घोटाला: फर्जी फर्मों से 26 करोड़ की टैक्स चोरी, कारोबारी अमन अग्रवाल गिरफ्तार

इसका ओरिजनल गाना जुबीन नौटियाल ने गाया था, जिसे तनिष्क बाग्ची ने कंपोज किया था. गाने के बोल मनोज मुंतशीर ने लिखे थे जबकि भोजपुरी वर्जन के बोल छोटू यादव ने लिखे थे. इस गाने को अब तक 28 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और आज भी ये गाना फैंस सुनना पसंद करते हैं.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!