Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

चांपा क्षेत्र में टी 20 विश्व कप के मैच में सट्टा खिलाने वाला 03 आरोपीयो को किया गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा। टी 20 विश्व कप के भारत-पाकिस्तान मैच में सट्टा खिलाने वाला 03 आरोपीयो को चांपा पुलिस एवं सायबर टीम ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन जिले में हमर पुलिस हमर संग के तहत अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान जिले में सट्टा खिलाने वालो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में सट्टा खिलाने वाले के विरुद्ध कार्यवाही किया गया जिसमे सायबर टीम जांजगीर एवम थाना चाम्पा पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त होने पर यदुमणि सिदार एसडीओपी चांपा के कुशल मार्ग दर्शन में रेड कार्यवाही किया गया। जिसमे मुकबीर सूचना पर आरोपीगण साहिल देवांगन पिता जगदीश प्रसाद देवांगन उम्र 26 वर्ष पता देवांगन मोहल्ला चांपा, निवास देवांगन पिता शिव प्रकाश देवांगन उम्र 21 वर्ष पता रानीरोड धनजी गली चांपा, बिटटू उर्फ दिव्यम थवाईत पिता दिलीप थवाईत उम्र 20 वर्ष पता परसुराम चौक के द्वारा भाले राय मैदान में बैठकर मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन टी-20 विश्वकप भारत-पाकिस्तान मैच का सट्टा खिला रहा है। की सूचना पर रेड कार्यवाही कर आरोपियों को पकड़े जिसके कब्जे से नगदी रकम 1350 रूपए एवं 03 नग मोबाईल किमती 1,50,000 रूपए बरामद किया जाकर आरोपियों के विरुद्ध थाना चाम्पा में अपराध कमांक 250/2024 धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 पंजीबद्ध कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में डीएसपी अनिल कुर्रे, संगम राम, सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक पारस पटेल, सायबर सेल से प्रधान आर मनोज तिग्गा, आर. गिरीश कश्यप, रोहित कहरा आरक्षक आनंद किशोर सिंह, थाना चाम्पा से उप निरीक्षक कमल दास बनर्जी, सउनि मुकेश पांडेय का योगदान सराहनीय रहा।

See also  डिप्टी सीएम शर्मा ने कवर्धा के गौरव पथ निर्माण का किया भूमिपूजन

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!