जांजगीर-चांपा 70 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी को शिवरीनारायण पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में जिले में हमर पुलिस हमर संग के तहत अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 09 जून 2024 को मुखबीर सूचना मिला की आरोपी दिलीप गोंड निवासी खोरसी थाना शिवरीनारायण द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु रखा है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया। मौके पर आरोपी के कब्जे से अलग-अलग जरिकेन में रखे अवैध कच्ची महुआ शराब कुल 70 लीटर जुमला किमती 10500 रुपए को बरामद किया जाकर। आरोपी के विरूद्ध थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 238/24 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विधिवत् कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक प्रमोद महार, सउनि नीलमणी कुसुम आरक्षक द्वारिका साहू, तेरस साहू, लीलाराम साहू रामकुमार कश्यप, दिलीप साण्डे सैनिक राधेश्याम कश्यप का सराहनीय योगदान रहा।