Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

थाना बलौदा क्षेत्र में बावन परी का दाव लगाते 07 जुआरी चढे पुलिस के हत्थे…

 जांजगीर-चांपा। थाना बलौदा क्षेत्र में बावन परी का दाव लगाते 07 जुआरीयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में जिले में हमर पुलिस हमर संग के तहत अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें जिले में जुआ, सट्टा खिलाने वालो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 09 जून 24 को रात्रि में मुखबीर के जरिये सूचना मिला कि बलौदा क्षेत्र के मीना बाजार रोड आम जगह में कुछ लोग रूपयें पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है कि सूचना में थाना बलौदा पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया।
मौके पर आरोपी अनिमेश सिंह पिता वीर सिंह ठाकुर उम्र 40 वर्ष निवासी बाजारपारा बलौदा, नंद कुमार हरवंश पिता तुकाराम हरवंश उम्र 40 वर्ष निवासी बाजार पारा बलौदा, गजालाल रत्नाकर पिता भागवत प्रसाद रत्नाकर उम्र 40 वर्ष निवासी साजापाली अकलतरा, रवि रात्रे पिता सुखसागर रात्रे उम्र 30 वर्ष निवासी रामनगर बलौदा, गणेश रात्रे पिता ननकी उम्र 40 वर्ष अकलतरा रोड बलौदा, संतराम पाटले पिता चंदन पाटले उम्र 43 वर्ष निवासी करहीडीह, बलौदा, गुलाब रात्रे पिता देवप्रसाद रात्रे उम्र 38 वर्ष निवासी अकलतरा रोड बलौदा जिला जांजगीर चांपा को काट पत्ती नामक जुआ खेलते पकडा गया। जिनके कब्जे से जुमला 62550 रूपए नगदी, 52 पत्ती तास, बोरा फटटी, 04 नग मोबाईल किमती 40,000 रुपए एवं 05 नग मोटर सायकल किमती 1,95,000 रूपए को बरामद किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध धारा 3 (2) जुआ एक्ट के तहत विधिवत् कार्यावाही किया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरी. अशोक कुमार वैष्णव थाना प्रभारी बलौदा, प्र.आर. मुकेश यादव, गजाधर पाटनवार, आर श्याम राठौर, हेमंत साहू, जयराम बिंझवार, उमेश यादव, डोल कुमार, लोक सिंह कवंर, युवराज सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

See also  कौन हैं भारतीय नौसेना की दो बहादुर महिला अधिकारी जिन्होंने 8 महीनों में तय किया 50,000 किलोमीटर का समुद्री सफ़र, प्रधानमंत्री ने की सराहना

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!