Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

किरारी में खुल रहे क्रशर के लिए इंदिरा उद्यान में हुई लोक सुनवाई में जबरदस्त विरोध, अस्सी प्रतिशत लोगों ने किया विरोध, लोगों का आक्रोश देख सहम गए अधिकारी…

जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम किरारी में खुल रहे दो क्रशर खदानों के लिए लोक सुनवाई अकलतरा के इंदिरा उद्यान में बुधवार को रखी गई थी, जिसकी शुरुआत ही विरोध से हुई। इस क्रशर के खुलने का जबरदस्त विरोध किरारी के पढ़े-लिखे लोगों और साथ ही अकलतरा के प्रबुद्ध नागरिकों ने किया।

इस खदान के खुलने के समर्थन में केवल गिनती के छह लोगों ने अपना मत रखा और उन लोगों द्वारा जिस जल्दबाजी में अपना समर्थन दिया गया है, ऐसा लग रहा था कि वे नमक की कीमत अदा करने भारी जन विरोध के बीच बड़ी हिम्मत कर बोल रहे हैं। इस खदान का समर्थन ग्राम सरपंच, उपसरपंच, सुमित सिंह, घनश्याम लाटा आदि ने किया है। ऐसा भी माना जा रहा है कि सेटिंग के नाम पर खदान मालिकों से मोटी रकम लेकर खुद की जेब गरम की गई है और किरारीवासियों की जान-माल को ख़तरे में डाल दिया गया है। कुल मिलाकर कहा जाए तो बुधवार को हुई मेसर्स विनायक मेटल्स एंड मिनरल्स पाटर्नर राजेन्द्र सिंह और मेसर्स मां गुरु मिनरल्स पाटर्नर हेमंत सिंह की लोक सुनवाई पूरी तरह विफल रही है। नियमानुसार इन दोनों ही खदानों को खुलने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि लंबी रकम खाकर बैठे लोक सुनवाई के अधिकारी तथा पर्यावरण अधिकारी इन खदानों को मान्यता दिलाने अपना पूरा जोर लगा देंगे और अगर ऐसा होता है तो मानना चाहिए कि लोकतंत्र के बुझते दीये में यह आखिरी बूंद होगी।

See also  गोलगप्पे खाने के बाद आफत में फंसी कइयों की जान...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!