Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

होर्मुज खुलने और अमेरिकी फैसले से भारत के लिए डबल खुशखबरी! जानें पूरा माजरा

न्यूज डेस्क : मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद किया गया था, जिससे वैश्विक तेल बाजार में उथल-पुथल मच गई थी। हालांकि शुक्रवार शाम को ईरान ने होर्मुज को फिर से खोलने की घोषणा कर दी, जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में तेजी से गिरावट दर्ज की गई।

अमेरिका ने बढ़ाई रूसी तेल पर छूट
भारत के लिए राहत की एक और खबर सामने आई है। अमेरिका ने रूसी तेल और पेट्रोलियम उत्पादों पर दी गई छूट को एक महीने के लिए बढ़ा दिया है। यूएस ट्रेजरी विभाग द्वारा जारी नए लाइसेंस के अनुसार अब भारत 16 मई तक रूसी तेल की खरीद जारी रख सकता है।

See also  Predictive Artificial Intelligence: AI बताएगा भविष्य की घटनाएं, मौत का भी चल सकेगा पता, यहां जानें कैसे होगा उपयोग...

सस्ता तेल मिलने से भारत को फायदा
इस फैसले का सीधा लाभ भारत को मिलेगा, क्योंकि रूस से सस्ते दामों पर तेल की आपूर्ति जारी रहेगी। इससे देश में ईंधन कीमतों को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है और महंगाई पर भी असर पड़ेगा।

पहले खत्म हो गई थी छूट
रूसी तेल खरीद पर दी गई छूट 11 अप्रैल को समाप्त हो गई थी और अमेरिका ने इसे आगे बढ़ाने से इनकार भी किया था। लेकिन तेल कीमतों में उछाल और वैश्विक दबाव को देखते हुए ट्रंप प्रशासन ने अपना रुख बदलते हुए एक महीने की अतिरिक्त छूट देने का निर्णय लिया।

See also  BREAKING NEWS:सुप्रीम कोर्ट ने निजी अस्पतालों में सस्ती दवाइयां न मिलने पर लगाई फटकार दिए ये सख्त निर्देश...

वैश्विक बाजार पर असर
अमेरिका के इस फैसले का उद्देश्य वैश्विक ऊर्जा कीमतों को स्थिर करना है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के कारण बाजार में अस्थिरता बढ़ गई थी, ऐसे में यह कदम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राहत देने वाला माना जा रहा है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!