Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जो काम हीरो करते हैं, वो अक्षय कुमार ने स्टार बनने से पहले ही कर दिया था

मुंबई : हिंदी सिनेमा के टॉप एक्टर्स में शुमार अक्षय कुमार ने अपने कदम बॉलीवुड में साल 1991 में आई फिल्म ‘सौगंध’ से रखे थे. इस पिक्चर के सेट पर ही अक्षय कुमार के साथ कुछ ऐसा हो गया था, जिसे अक्षय आज तक भूल नहीं पाए हैं. आम तौर पर देखा जाता है कि जब कोई हीरो फेमस हो जाता है, लोग उसे जानने लगते हैं, तब उसके साथ सेल्फी और ऑटोग्राफ लेते हैं. लेकिन, अक्षय के साथ ये चीजें हीरो बनने से पहले ही हो गई थीं. अक्षय कुमार ने जब बतौर लीड एक्टर बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया था तब ही लोग उनसे ऑटोग्राफ लेने लग गए थे. ये अपने आप में ही एक बड़ी बात है. अक्षय ने खुद ये खुलासा किया था. उन्होंने बताया था कि आखिर डेब्यू फिल्म के सेट पर उनके साथ क्या हुआ था?

See also  कोरिया वन मंडल में काट दिए गए सैकड़ों सरई के पेड़,वन अमला कुंभकर्णी नींद में, लाचार,बीमार रेंज अफसरों की पोस्टिंग ही वनों की सुरक्षा में बाधा - डी एफ ओ बैकुंठपुर...

कई साल तक स्ट्रगल करते रहे अक्षय
अक्षय कुमार ने हीरो बनने से पहले लाइटमैन, शेफ, मार्शल आर्ट ट्रेनर और वेटर के रूप में काम किया. वो बैंकॉक में भी रहे और वहां भी उन्होंने ये काम किए थे. वहीं भारत लौटने के बाद उन्होंने बतौर एक्टर काम करने की इच्छा जताई. इस दौरान वो साल 1987 में आई फिल्म ‘आज’ में कराटे इंस्ट्रक्टर के सिर्फ 10 सेकेंड के रोल में नजर आए थे.

डेब्यू फिल्म के सेट पर लोगों ने लिए ऑटोग्राफ
1987 में एक फिल्म में सिर्फ कुछ सेकेंड के लिए नजर आने के बाद अक्षय ने ‘सौगंध’ से डेब्यू किया था. फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श से एक बातचीत के दौरान उन्होंने डेब्यू फिल्म से जुड़ा एक मजेदार किस्सा शेयर किया था. तरण ने एक्टर से पूछा था, ”पहला ऑटोग्राफ आपका कब था?” इस पर अक्षय ने कहा था, ”1990 में सौगंध की रिलीज से पहले शूटिंग के दौरान.” अक्षय ने आगे कहा था, ”जब मैं ऊटी मैं शूटिंग कर रहा था तब किसी ने शूटिंग देखी और कहा ये हीरो है तो मेरा ऑटोग्राफ ले लिया.”

See also  रायपुर में 144 करोड़ का GST घोटाला: फर्जी फर्मों से 26 करोड़ की टैक्स चोरी, कारोबारी अमन अग्रवाल गिरफ्तार

अक्षय कुमार का वर्कफ्रंट
अक्षय के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस साल ‘स्काई फोर्स और ‘केसरी चैप्टर 2’ के बाद अब अक्षय ‘हाउसफुल 5’ में नजर आ रहे हैं. तरुण मनसुखानी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 6 जून को रिलीज हुई है और फिलहाल टिकट खिड़की पर अच्छी खासी कमाई कर रही है.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!