Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

NEET-UG 2025 में जांजगीर की बेटी सौम्या कंवर ने रचा इतिहास, हासिल की ऑल इंडिया रैंक 1523

डॉक्टर बनकर समाज की सेवा का सपना लिए सौम्या ने दिलाई जिले को गौरव, गुरुकुल स्कूल की पूर्व छात्रा की एक साल की मेहनत लाई रंग
 
जांजगीर-चांपा। जिले की प्रतिभाशाली छात्रा सौम्या सिंह कंवर ने NEET-UG 2025 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया कैटेगरी में 1523वीं रैंक प्राप्त की है। यह सफलता न सिर्फ उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। सौम्या शुरू से ही मेधावी रही हैं और उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, जांजगीर से पूरी की है। उन्होंने इस परीक्षा की तैयारी पिछले एक साल से पूरी लगन और आत्मविश्वास के साथ की थी।
सौम्या के पिता धनसिंह कंवर नवागढ़ जनपद पंचायत में सहायक विकास विस्तार अधिकारी के पद पर पदस्थ हैं, जबकि उनकी माँ संतोषी कंवर महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत हैं। सौम्या के नाना स्वर्गीय दरश राम कंवर एवं नानी स्वर्गीय मंगल सिंह कंवर रहे हैं। उनके दादा का नाम ननकी सिंह कंवर है। ऐसे संस्कारी और शिक्षित परिवार में पली-बढ़ी सौम्या का सपना डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है।
सौम्या की इस उपलब्धि पर गुरुकुल स्कूल के प्राचार्य संतोष कुमार शर्मा, शिक्षकों अखिलेश वर्मा, कविता मैडम, ICDS विभाग के समस्त स्टाफ, नवागढ़ जनपद पंचायत के समस्त कर्मचारियों एवं विलियम केरकेट्टा सर ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। सभी ने सौम्या की मेहनत, आत्मविश्वास और लगन की सराहना करते हुए इस सफलता को प्रेरणादायक बताया।
सौम्या की यह सफलता न सिर्फ उनके परिश्रम का प्रतिफल है बल्कि यह जिले की बेटियों के लिए भी एक प्रेरणा है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदार, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं।

See also  जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा, शिविर लगाकर हितग्राहियों को किया जा रहा लाभान्वित, योजनाओं की दी जा रही जानकारी...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!