Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रायगढ़ के महिला टीचर की बीजापुर सड़क हादसे में गई जान, स्कूटी सवार महिला को ट्रैक्टर ने मारी जोरदार टक्कर

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा बीजापुर थाना क्षेत्र के आईटीआई कॉलेज के पास हुआ, जब तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. मृतिका की पहचान गीता पैंकरा के रूप में हुई है. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, शिक्षिका गीता पैंकरा स्कूटी पर सवार होकर जा रही थी. इस दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंद दिया. मृतिका रायगढ़ जिले के लैलूंगा तहसील के रहने वाली थी और प्राथमिक शाला पेद्दापारा, तुमनार में सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ थीं. हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को पकड़ लिया।

See also  CG News: लखनऊ अग्निकांड के बाद रायपुर में चला बड़ा निरीक्षण अभियान, 4 कोचिंग संस्थानों को नोटिस

शव को जिला अस्पताल बीजापुर के शवगृह में रखा गया है, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को कल शव को सौंप दिया जाएगा. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. वहीं ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!