Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बिलासपुर : घर से 100 मीटर दूर मिली महिला की लाश, इलाके में फैली सनसनी

बिलासपुर। घर से 100 मीटर दूर महिला का संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. यह घटना कोटा थाना क्षेत्र के खुरदूर गांव की है. पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है.

जानकारी के मुताबिक, खुरदूर गांव के खार में लोगों ने खून से लथपथ कुंवरिया बाई की लाश देखी. कुल्हाड़ी से वार कर महिला की हत्या की गई है. घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट के साथ ही सर्च डॉग की मदद भी ली.

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है. घरेलू विवाद में कुंवारिया बाई की हत्या की आशंका जताई जा रही है. वहीं पुलिस की टीम गांव में रहने वाली कुंवारिया बाई की बहन और उसके बेटों से पूछताछ कर घर से गायब सदस्यों की पतासाजी कर रही है. हालांकि अब तक न तो हत्यारों के बारे में कोई जानकारी मिली है न ही हत्या के कारणों का पता चल सका है.

See also  CG News : कारोबारी ने पत्नी और बच्चों को जहर दिया, फिर खुद फांसी पर झूला

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!