Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

राज्य सभा के उप सभापति ने भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किये…

तिरुमला15 सितंबर । लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्य सभा के उपा सभापति हरिवंश नारायण सिंह ने रविवार को आंध्र प्रदेश के तिरुमाला स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किये। बिरला और हरिवंश के आगमन पर टीटीडी के अध्यक्ष बी.आर नायडू और अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी सीएच. वेंकैया चौधरी ने मंदिर के प्रवेश द्वार पर उनका स्वागत किया और मंदिर की परंपरा के मुताबिक उन्हें भगवान के दर्शन करवाये।

उन्होंने सबसे पहले ध्वजस्तंभम में पूजा-अर्चना की और फिर मुख्य देवता के दर्शन किये। दर्शन के बाद वैदिक विद्वानों ने मंदिर परिसर के अंदर रंगनायकुला मंडपम में वेद आशीर्वादम् का पाठ किया। इस मौके पर टीटीडी के अध्यक्ष बीआर नायडू और अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी सीएच. वेंकैया चौधरी ने उन्हें तीर्थ प्रसादम् और भगवान वेंकटेश्वर की तस्वीर भेंट की।

See also  जालना में ईंधन का ‘हाहाकार’: पेट्रोल पंपों पर उमड़ा जनसैलाब; प्रशासन ने लागू की राशनिंग, पुलिस के कड़े पहरे में बंट रहा तेल

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!