Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़ को मिला बड़ा शैक्षणिक उपहार: नवा रायपुर में खुलेगी फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी, अमित शाह करेंगे भूमिपूजन

छत्तीसगढ़ को मिला बड़ा शैक्षणिक उपहार: नवा रायपुर में खुलेगी फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी, अमित शाह करेंगे भूमिपूजन

350 करोड़ की लागत से बनेगा कैंपस, 40 एकड़ में होगा निर्माण

शैक्षणिक सत्र इसी साल से, अस्थायी कैंपस में होगी पढ़ाई की शुरुआत

बस्तर के जवानों से संवाद और शहीद अधिकारी के परिजनों से भी मिलेंगे शाह

पूरा पूर्वी भारत होगा लाभान्वित, अपराध अनुसंधान में आएगी क्रांतिकारी मजबूती

Advertisment

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर में शिक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। देश की प्रतिष्ठित नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NSFU) अब छत्तीसगढ़ में भी खुलेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 और 23 जून को राज्य के दौरे पर रहेंगे और इसी दौरान यूनिवर्सिटी कैंपस का भूमिपूजन करेंगे।

See also  सुने घर में चोरी करने वाले आरोपी को बिर्रा पुलिस ने किया गिरफ्तार...

राज्य को मिलेगी उच्च स्तरीय फॉरेंसिक शिक्षा की सौगात

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि नवा रायपुर में इस यूनिवर्सिटी के लिए 40 एकड़ भूमि आवंटित की गई है और इसका निर्माण लगभग 350 करोड़ रुपये की लागत से होगा। खास बात यह है कि भवन निर्माण से पहले ही इसी शैक्षणिक सत्र से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। इसके लिए एक अस्थायी ट्रांजिट कैंपस भी तैयार किया गया है, जिसका शुभारंभ भी गृह मंत्री शाह करेंगे।

शाह का दौरा: शिक्षा से लेकर सुरक्षा तक

अमित शाह इस दौरे में केवल यूनिवर्सिटी का शिलान्यास ही नहीं करेंगे, बल्कि प्रशासनिक बैठकों की अध्यक्षता भी करेंगे। बैठक का स्थान अभी तय नहीं हुआ है। इसके साथ ही वे शहीद एएसपी आकाश राव गिरिपंजे के परिजनों से मिलेंगे और बस्तर के जवानों से भी संवाद करेंगे।

See also  केरल में चुनावी माहौल गर्म! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन से मारपीट

यह यूनिवर्सिटी न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे पूर्वी भारत के लिए फॉरेंसिक और अपराध अनुसंधान के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगी।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!