Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

आयशा टाकिया के साथ गोवा में बदसलूकी, पति गिरफ्तार…

गोवा। आयशा टाकिया के व्यवसायी पति फरहान आजमी के खिलाफ गोवा में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। अभिनेत्री ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी और सोशल मीडिया पर अपनी कहानी शेयर की। इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर घटना का एक छोटा वीडियो डालते हुए, आयशा टाकिया ने बताया कि तस्वीर से उन पर हमला करने वाली महिलाओं के चेहरे ब्लर कर दिए गए हैं, जबकि उनके पति का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने लिखा, “प्लीज ध्यान दें कि ये लोग कैसा व्यवहार करते हैं। तस्वीर से उपद्रवी महिलाओं के चेहरे ब्लर कर दिए गए हैं, लेकिन फरहान सभी को दिखाई दे रहे हैं।”

See also  BREAKING NEWS:भिलाई थाना क्षेत्र के उम्दा और पथर्रा रोड के बीच अधजली लाश मिलने से फैली सनसनी, जांच में होंगे कई बड़े खुलासे…

उन्होंने कहा कि वह अपने पास मौजूद वीडियो पोस्ट करके खुद उनके चेहरे दिखाने का इरादा रखती हैं। आयशा टाकिया ने लिखा, “मैं खुद उनके चेहरे पोस्ट करूंगी। मेरे पास सभी वीडियो हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “देखिए कैसे वे मेरे बेटे और ड्राइवर के साथ कार में बैठे लोगों को डरा रहे हैं और उनके साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं जबकि भीड़ ने फरहान को पुलिस की गाड़ी से उतारने की भी कोशिश की।“

आयशा टाकिया: “यह परिवार के लिए एक डरावनी रात थी… ”

एक अन्य पोस्ट में आयशा टाकिया ने एक नोट शेयर किया और लिखा कि यह परिवार के लिए एक डरावनी रात थी क्योंकि गोवा के गुंडों ने उन्हें घेर लिया और घंटों धमकाया। उन्होंने लिखा, “बदमाशी, उन्मादी, गुंडों की तरह व्यवहार करने, ईर्ष्या और घृणा फैलाने के बाद, 100 से ज्यादा लोगों ने एक आदमी और एक बच्चे के खिलाफ कैसा व्यवहार किया।”

Advertisment

ट्रोलर्स पर पलटवार करते हुए, उन्होंने लिखा, “कमेंट्स पढ़कर मुझे एहसास हुआ कि किस तरह के लोग मौजूद हैं। इतनी नफरत, ईर्ष्या, गलत धारणाएं और बदमाशी है और इसमें आश्चर्य नहीं कि दुनिया मूर्खों और दुष्टों से भरी हुई है। ऑनलाइन गाली-गलौज का मुझ पर अब कोई असर नहीं पड़ता, क्योंकि ये शब्द उन सभी लोगों की ओर से आते हैं, जिन्हें यह नहीं पता कि हम इंसान के तौर पर क्या हैं।”

See also  रेत माफिया ने कलेक्टर पर किया पथराव, सुरक्षा में लगे जवानों को हवाई फायर करना पड़ा...

आयशा टाकिया के व्यवसायी पति फरहान आजमी पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है। रिपोर्ट्स पर यकीन किया जाए, तो उन पर गोवा के कैंडोलिम में हंगामा करने और स्थानीय लोगों से अभद्रता का आरोप है।

जब फरहान आजमी एक लग्जरी एसयूवी चला रहे थे, तो स्थानीय लोगों ने कथित तौर पर उन्हें रोका और उन पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाया। कथित तौर पर उन्होंने भीड़ से पीछे हटने को कहा और कहा कि उनके पास लाइसेंसी बंदूक है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!