Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

171 औद्योगिक दुर्घटनाएं, 124 श्रमिकों की मौत: उद्योग मंत्री ने विधानसभा में दी जानकारी…

रायपुर। प्रदेश में औद्योगिक सुरक्षा और दुर्घटनाओं को लेकर विधानसभा में महत्वपूर्ण जानकारी प्रस्तुत की गई। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत द्वारा औद्योगिक दुर्घटनाओं में हुई जान-माल की क्षति और मुआवजे को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने आंकड़े पेश किए।

दुर्घटनाओं का आंकड़ा और क्षति
मंत्री ने बताया कि 1 जनवरी 2024 से 31 जनवरी 2025 तक प्रदेश में कुल 171 औद्योगिक दुर्घटनाएं हुईं। इन घटनाओं में 124 श्रमिकों की मृत्यु हुई और 86 श्रमिक घायल हुए।

मुआवजा और पुनर्वास स्थिति
मृत श्रमिकों के आश्रितों को कुल ₹17,23,68,454 की मुआवजा राशि प्रदान की गई।
घायल श्रमिकों को ₹60,32,342 की मुआवजा राशि दी गई।
मृतकों के परिजनों के पुनर्वास को लेकर कोई विशेष प्रावधान नहीं होने के कारण कोई कार्यवाही नहीं की गई।

See also  श्री रामलला दर्शन योजना : छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु अयोध्या के लिए रवाना, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, श्रद्धालु काशी विश्वनाथ का भी करेंगे दर्शन...

जांच और औद्योगिक सुरक्षा उपाय
सभी 171 औद्योगिक दुर्घटनाओं की जांच कराई गई।
कारखाना अधिनियम के उल्लंघन में 191 औद्योगिक इकाइयों को दोषी पाया गया।

औद्योगिक सुरक्षा को लेकर यह आंकड़े गंभीर चिंताओं को जन्म देते हैं। विपक्ष ने सरकार से सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!