Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रेत माफिया ने कलेक्टर पर किया पथराव, सुरक्षा में लगे जवानों को हवाई फायर करना पड़ा…

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में रेत माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने निकले कलेक्टर पर ही रेत माफिया से जुड़े लोगों ने पथराव कर दिया। सुरक्षा जवानों को रेत माफिया के खिलाफ मोर्चा संभालना पड़ा, हवाई फायर भी करना पड़ा। इस पथराव में कलेक्टर को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार भिंड जिले में चल रहे अवैध खनन की शिकायत काफी समय से आ रही थीं। इन शिकायतों के आधार पर कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने ककरा रेत खदान क्षेत्र में पहुंचकर निरीक्षण किया तो उन्हें इस दौरान पहले खाली ट्रैक्टर ट्रॉली मिली, जिस पर उन्होंने कार्रवाई नहीं की, मगर बाद में रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली मिली। इस ट्रैक्टर ट्रॉली को उन्होंने जब्त कर थाने भेज दिया।

See also  गुटखा-पान मसाला बनाने वालों पर पाबंदी की तैयारी, इसी सत्र में सरकार बनाने जा रही है नया कानून…

इस बात की जानकारी मिलते ही कुछ लोग कलेक्टर से बातचीत करने आ गए, लेकिन उन्होंने बातचीत के दौरान ही पथराव कर दिया। हालात बिगड़ते देख सुरक्षा कर्मियों ने हवाई फायर कर इन बदमाशों को खदेड़ा। इतना ही नहीं, हमलावरों ने पथराव किया, जिसमें कलेक्टर को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। थाना प्रभारी शिव प्रताप सिंह राजावत के मुताबिक आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्हें जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा। वहीं बताया गया है कि कलेक्टर श्रीवास्तव की खनन काम में लगे लोगों से बहस भी हुई थी।

भिंड और मुरैना में बड़े पैमाने पर रेत माफिया और खनन माफिया सक्रिय रहते हैं। इस इलाके में इन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करना आसान नहीं है। जब भी प्रशासनिक अमला कोई मुहिम चलाता है, तो यह माफिया उनसे टकराने तक तैयार हो जाते हैं। अब से कोई एक दशक पहले मुरैना जिले में एक आईपीएस अधिकारी को भी खनन माफियाओं ने ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला था। अभी पिछले दिनों ही ग्वालियर में जमीन का सीमांकन करने पहुंचे राजस्व अमले पर भी ग्रामीणों ने पथराव और लाठी-डंडों से हमला बोला था।

See also  अवैध खनन व परिवहन के मामले में प्रशासन ने की कार्यवाही, अवैध परिवहन एवं उत्खनन करते पाये जाने पर 1 जेसीबी, 3 हाइवा, 13 ट्रैक्टर सहित 17 वाहन जप्त...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!