Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

दैहिक शोषण करने वाला मुख्य आरोपी को किया गया गिरफ्तार

 जांजगीर-चांपा। नाबालिक को बहला फुसलाकर कर शादी करने का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला मुख्य आरोपी को गिरफ्तार थाना चांपा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
नाबालिक बालिका को 09 जून 25 को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने की सूचना रिपोर्ट पर थाना चांपा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
 नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में अज्ञात आरोपी एवं अपहृता बालिका की थाना चांपा पुलिस द्वारा लगातार पातासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं एसडीओपी चांपा यदुमनी सिदार के कुशल मार्गदर्शन में अपहृत बालिका को मुख्य आरोपी महादेव देवांगन निवासी बेलदारपार चाम्पा के कब्जे से बरामद कर पूछताछ करने पर नाबालिग बालिका को शादी करने का झांसा देकर अपने साथ भगा ले जाकर दैहिक शोषण करना, और नाबालिक बालिका को उसके घर से भगाने में दोस्त टीकम पारकर और विशाल उर्फ वीरेंद्र देवांगन दोनो के द्वारा सहयोग करना बताने पर थाना पुलिस टीम द्वारा अलग-अलग स्थान से टीकम पारकर और विशाल उर्फ वीरेंद्र देवांगन को पकड़ा गया। जिसको पूछताछ करने पर सहयोग करना जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
  उपरोक्त करवाई वाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, उप निरीक्षक उमेंद्र मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक बाबूलाल दिवाकर,आरक्षक प्रहलाद दिनकर, महिला आर. संगीता लहरे का विशेष योगदान रहा।

See also  शिक्षकों का आतंकः बात बात में आंदोलन की धमकी औऱ नारेबाजी, ओबीसी सर्वे पूरा करने के निर्देश पर भड़के गुरुजी...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!