Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

IPL क्रिकेट में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले फरार आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। IPL क्रिकेट में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले फरार आरोपी को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिले में जुआ सट्टा खेलने एवं खिलाने वाले के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं CSP जांजगीर श्रीमति कविता ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना जांजगीर पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर आरोपी सुजल उर्फ अनुराग शर्मा निवासी राम मंदिर रोड सक्ती हा.मु. नैला रोड नेताजी चौक जांजगीर को आईपीएल क्रिकेट सट्टा खिलाते पकड़ा था, जिसको पूछताछ करने पर आरोपी विक्कु मित्तल निवासी मारुती विहार चाम्पा एवं आरोपी सौरभ अग्रवाल निवासी बुधवारी बाजार सक्ती को भी प्रकरण में शामिल होना पाए जाने से अभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर दिनांक 02 जून 25 को  न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।
प्रकरण में शामिल आरोपी मोहन अग्रवाल निवासी हटरी चौक शक्ति थाना शक्ति जो घटना दिनांक से फरार था। जिसको मुखबिर सूचना से पकड़ा, जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।
 उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, रामप्रसाद बघेल, प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा एवम थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

See also  अंबिकापुर में दर्दनाक हादसा! स्कॉर्पियो ने 4 महिलाओं को कुचला, मां का शव देख बिलखती रही मासूम बेटी

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!