Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल में श्री गुरु नानक जयंती और संविधान दिवस का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया…

जांजगीर-चांपा। ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में संस्था के संचालक आलोक अग्रवाल एवं प्राचार्य सोनाली सिंह के निर्देशन में कल 25 नवंबर 2023 को संविधान दिवस एवं सिक्खों के प्रथम गुरू श्री गुरुनानक देव जी की जयंती का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया।
इस अवसर पर सर्वप्रथम प्रार्थना प्रांगण में विद्यार्थियों को संविधान दिवस एवं श्री गुरु नानक देव जी की जयंती की बधाई देते हुए संस्था के शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा दोनों दिवसो की महत्ता एवं विशेषता के बारे में बताया गया।
संस्था की शिक्षिका मनदीप कौर ने श्री गुरु नानक देव जी की जयंती की विशेषता एवं महत्व  के बारे में सारगर्भित जानकारी देते हुए कहा कि गुरु नानक जयंती सिख समुदाय के लोगों का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। यह पर्व श्री गुरु नानक देव जी के जन्म दिवस के अवसर पर मनाया जाता है। कहा जाता है कि कार्तिक माह में शुक्ल पक्ष कि पूर्णिमा तिथि पर गुरु नानक देव जी का जन्म हुआ था। गुरु नानक देव की जयंती को गुरु पर्व और प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस दिन सिख लोग गुरुद्वारे जाकर गुरुग्रंथ साहिब का पाठ करते हैं। गुरु पर्व पर सभी गुरुद्वारों में भजन, कीर्तन होता है और प्रभात फेरियां भी निकाली जाती हैं। गुरु नानक देव जी सिख धर्म के संस्थापक हैं।
संस्था की हेड गर्ल भूमि बजाज द्वारा  भारतीय संविधान की विशेषता एवं अखंडता  के बारे में बताते हुए कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में 26 नवंबर 1949 का दिन बेहद यादगार और ऐतिहासिक है। यही वह दिन था जब भारत का संविधान बनकर तैयार हुआ था। भारत ने अपने संविधान को अपनाया था। इसी दिन के याद में 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। संवैधानिक मूल्यों के प्रति नागरिकों में सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। संविधान दिवस मनाये जाने की नीव सन 2015 में रखी गई।
यह वर्ष संविधान के निर्माता एवं जनक डॉ बी आर अंबेडकर की 125वीं जयंती वर्ष था। 26 नवंबर 2015 को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने इस दिवस को संविधान दिवस के रूप में मनाने के केंद्र सरकार के फैसले को अधिसूचित किया गया था। भारतीय मूल संविधान में 395 अनुच्छेद थे जो 22 भागों में विभाजित थे, इसमें केवल 8 अनुसूचियां थी। परंतु वर्तमान भारतीय संविधान में 470 अनुच्छेद तथा 12 अनुसूचियां हैं। जो 25 भागों में विभाजित है।
संविधान के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करने के पश्चात, 26 /11 मुंबई हमले में शहीद हुए हमारे देश के वीर जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुंबई हमले में शहीद हेमंत करकरें,अशोक कामटे, विजय सालसकर, शशांक शिंदे,संदीप उन्नीकृष्णन, गजेंद्र सिंह बिष्ट,अंबाराम पवार, प्रकाश पी मोरे, बापू साहब, बालासाहेब भोसले, एम सी चौधरी, जयवंत पाटील, विजय खांडेकर, अरुण चित्ते, योगेश पाटिल, राहुल शिंदे, मुकेश बी जाधव की वीरता के बारे में बताया गया, कि किस प्रकार उन्होंने देश की सेवा में अपनी जान न्योछावर कर दी।
इसके साथ ही विद्यार्थियों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों का सही रूप से पालन करने का आह्वान किया गया। त्पश्चात संस्था के हेड बॉय आर्यन मित्तल ने संविधान की उद्देशिका का शपथ ग्रहण करवाया, जिसमें समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं  एवं छात्रों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के सफल संचालन में संस्था के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं,  एडमिन स्टॉफ, तथा ग्राउंड लेवल स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

See also  प्रस्तुत बजट छत्तीसगढ़ के संतुलित एवं सर्वांगीण विकास का बजट नहीं : नागेंद्र गुप्ता

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!