Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जांजगीर-चांपा में साइबर ठगी का खुलासा : फेसबुक पर लड़की बनकर 25 लाख रुपये की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जिले के अकलतरा पुलिस ने एक साइबर ठगी के मामले में आरोपी करन साहू को गिरफ्तार किया है। आरोपी करन साहू ने फेसबुक पर लड़की बनकर चैटिंग कर एक व्यक्ति से लगभग 25 लाख रुपये की ठगी की थी। आरोपी करन साहू निवासी भाटापारा थाना भाटापारा जिला बलौदा बाजार है।

आरोपी ने फेसबुक पर “एक लड़की” के प्रोफाइल बनाकर प्रार्थी से संपर्क किया और सुहानी बातों में फंसाकर पैसे लेना शुरू किया। आरोपी ने विभिन्न फोन नंबरों से व्हाट्सएप चैटिंग कर प्रार्थी से लगभग 25 लाख रुपये की ठगी की। आरोपी ने प्रार्थी को अपनी मां, पिता और बहन के स्वास्थ्य और शिक्षा के नाम पर पैसे मांगने शुरू किए। प्रार्थी ने जब पैसे खत्म हो जाने के बाद भी पैसे देने से इनकार किया, तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में आरोपी करन साहू को गिरफ्तार किया गया है।

See also  Mahadev Betting App Case: फोटो अपनी, नाम श्रीलंकाई क्रिकेटर का… ओमान में गिरफ्तारी के बाद सौरभ चंद्राकर के कथित फर्जी पासपोर्ट से मचा हड़कंप

आरोपी करन साहू जुआ खेलने का आदि था और घर वालों ने उसे घर से निकाल दिया था। आरोपी को ड्रीम गर्ल फिल्म देखकर ठगी करने और पैसा कमाने का आइडिया आया था। ठगी किए पैसे को जुआ में खेलकर गंवाना और कुछ पैसे को खर्च करना बताया गया है। आरोपी के मोबाइल और सिम नंबर जप्त किए गए हैं और एक पल्सर मोटरसाइकिल भी जप्त की गई है। अकलतरा पुलिस ने आरोपी करन साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस कार्यवाही में थाना अकलतरा प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा और अन्य पुलिसकर्मियों का योगदान रहा।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!