छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
शासकीय कन्या हाई स्कूल नरियरा में मनाया गया संविधान दिवस…

अकलतरा। शासकीय कन्या हाई स्कूल नरियरा में संविधान दिवस मनाया गया। प्रभारी प्राचार्य पंचराम पटेल द्वारा विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं छात्राओं को संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ करवाया गया। कार्यक्रम प्रभारी व्याख्याता प्रतीक्षा सिंह द्वारा संविधान पर आधारित प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई और सबसे अधिक उत्तर देने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। इस कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य पंचराम पटेल, व्याख्याता प्रतीक्षा सिंह, दिनेंद्र कुमार मानसर, किरण गुलहरे, सी पी कौशिक, प्रशांत कुमार पटेल, विजयलक्ष्मी पांडेय, रामकुमार निर्मलकर, चंद्रशेखर साहू एवं विद्यालय की सभी छात्राएं उपस्थित थी।



