Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सभी कर्मचारी एवं श्रमिकों को सीखना चाहिए अग्निशमन उपकरणों का उपयोगः कोसरिया, एबीवीटीपीएस मड़वा में 14 से 20 अप्रैल तक मनाया गया अग्निशमन सेवा सप्ताह

जांजगीर-चांपा, 21 अप्रैल 2026। विद्युत संयंत्र में कार्यरत सभी कर्मचारियों एवं श्रमिकों को अग्निशमन उपकरणों का उपयोग सीखना चाहिए। इससे अग्नि दुर्घटनाओं को रोकने में ज्यादा मदद मिलेगी। यह विचार अग्निशमन सेवा सप्ताह के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अभियंता एचएन. कोसरिया ने व्यक्त किए। अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत संयंत्र (एबीवीटीपीएस) मड़वा में 14 से 20 अप्रैल 2026 को अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया गया। समारोह में वरिष्ठ अग्निशमन अधिकारी एमके. रायकवार ने सप्ताहभर आयोजित कार्यक्रमों का विवरण प्रस्तुत किया। विद्युत संयंत्र के विभिन्न विभागों में अग्निशमन दल द्वारा अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाई गई। श्री रायकवार ने बताया कि विद्युत संयंत्र के विभागों के 199 कर्मचारियों को प्राथमिक अग्निशमन यंत्रों का प्रशिक्षण देते हुए प्रचालन की विधि सिखाई गई।

See also  थाना अकलतरा पुलिस की अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही

सेवा सप्ताह के पहले दिन अग्निशमन भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अभियंता एचएन. कोसरिया द्वारा अधिकारी, कर्मचारी एवं श्रमिकों को अग्नि सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर उन्होंने अपने उद्बोधन में आग से होने वाली दुर्घटनाओं के प्रति सचेत रहते हुए लोगों को जागरूक होने की बात कही।


इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि आलोक लकरा एवं एन. लकरा की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस वर्ष अग्निशमन सप्ताह की थीम- ‘‘सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज-आग की रोकथाम के लिए एक साथ’’ है। अग्नि सुरक्षा से संबंधित नारा एवं निबंध प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को अतिथियों के हाथों पुरस्कार दिया गया। इनमें ओमप्रकाश मिश्रा, डॉ. विकेंद्र सिंह, रूद्र कंवर, महेंद्र हंसराज और कौशल किशोर शामिल हैं। कार्यक्रम का संचालन संरक्षा अधिकारी विजय कुमार बर्मन एवं आभार प्रदर्शन मुख्य संरक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार देवांगन द्वारा किया गया। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता (संरक्षा) एन. साहा समेत बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं श्रमिक उपस्थित रहे।

See also  राम मंदिर चढ़ावा चोरी में बड़ा खुलासा! SIT के रडार पर आए 40 लोग, सुरक्षा व्यवस्था में होंगे बड़े फेरबदल

 

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!