Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, 24 अक्टूबर को सामूहिक अवकाश लेकर जिला मुख्यालय में देंगे धरना, रैली निकालकर सौपेंगे ज्ञापन…

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा  ने एस. डी. एम. कार्यालय में नायब तहसीलदार प्रशांत पटेल व डीईओ कार्यालय में मनहरण थवाईत को  मुख्यमंत्री, शिक्षा सचिव छत्तीसगढ़ शासन व विभागीय अधिकारियों के नाम ज्ञापन सौंपा।
सौंपे गए ज्ञापन में मोदी  के गारंटी के तहत, सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति दूर कर, समस्त एल बी संवर्ग को क्रमोन्नत वेतनमान प्रदान किया जावे। समतुल्य वेतनमान (पुनरीक्षित वेतनमान) में सही वेतन का निर्धारण कर 1.86 के गुणांक पर वेतन निर्धारण किया जाए। पूर्व सेवा अवधि की गणना करते हुए समस्त शिक्षक एलबी संवर्ग के पुरानी पेंशन को निर्धारित करें एवं भारत सरकार द्वारा 2 सितंबर 2008 को जारी आदेश के समान 33 वर्ष में पूर्ण पेंशन के स्थान पर 20 वर्ष में पूर्ण पेंशन का प्रावधान किया जाए। माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा याचिका क्रमांक WA/261/2024 में डबल बैंच द्वारा पारित निर्णय दिनांक 28/02/2024 के तहत सभी पात्र एल बी संवर्ग के शिक्षको के लिए क्रमोन्नति/समयमान का विभागीय आदेश किया जावे। शिक्षक व कर्मचारियों को केंद्र के समान 01 जनवरी 2024 से 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाये तथा जुलाई 2019 से देय तिथि पर महंगाई भत्ते के एरियर राशि का समायोजन जीपीएफ/सीजीपीएफ खाता में किया जाए। उपरोक्त मांग प्रमुखता से रखी गई है।
इस दौरान मोर्चा के प्रदेश उप संचालक बसंत चतुर्वेदी ,छबि पटेल, जिला संचालक संतोष शुक्ला, सत्येंद्र सिंह, रविंद्र राठौर, अमित मैसी जिला उप संचालक डॉ. बोधीराम साहू, योगेंद्र शुक्ला,सैय्यद रफीक,दिनेश तिवारी, गोकुल जायसवाल, किरण पाण्डेय, श्यामस्वरूप शुक्ला, विजय प्रधान,दिलीप भारती, हरीश गोपाल, प्रभा उपाध्याय,पूर्णिमा शर्मा,सुभाष शर्मा,उमेश तेम्बुलकर,अशोक तिवारी,आशीष सिंह, लक्ष्मी नारायण पांडे, दिलीप पांडेय, सतीश स्वर्णकार,नवधा चंद्रा, नारायण चंद्रा,विवेक राठौर,सेवक राठौर, राघवेंद्र शर्मा, शंकर यादव ,अशोक तिवारी , संतोष तिवारी, दीनानाथ साहू, रेवती रमन सिंग, रुद्रमणि तिवारी, बंधु स्वर्णकार, विनोद राठौर, जगेंद्र वस्त्रकार, मदन आदित्य ,जीवनलाल यादव ,प्रवचन कुमार खूंटे, जोइधा राम ताम्रकार ,अजय कुमार मधुकर,शिवलाल कहरा मनमोहन सिंह गौड़ ,विमल यादव, संतोष देवांगन,चरण सिंह खैरवार, संजय चौहान, कृष्णकांत राठौर, विश्वनाथ साहू, भुवनेश्वर चंद्रा,अरविंद यादव,अजय मधुकर, सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
 मोर्चा पदाधिकारियों ने बताया कि अपनी मांगों के निराकरण के लिए मोर्चा के प्रदेश इकाई के चरणबद्ध आंदोलन के तहत आज का ज्ञापन सौंपा गया। अगले चरण में 24 अक्टूबर को जिले भर के शिक्षक एल .बी .संवर्ग जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन कर जंगी रैली निकालकर अपनी मांगों को पुरजोर तरीके से सरकार के समक्ष पहुंचाएंगे।

See also  अवैध खनन व परिवहन के मामले में 01 चैन माउण्टेन एवं 01 हाईवा को जप्त कर प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!