छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
CG NEWS: अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई, 10 एकड़ जमीन से हटाया कब्जा

रायपुर: राजधानी रायपुर में अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए ग्राम सेजबहार में करीब 10 एकड़ भूमि से कब्जा हटाया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर एसडीएम नंदकुमार चौबे के नेतृत्व में राजस्व विभाग और नगर निगम की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से बने बाउंड्री वॉल, प्लिंथ और सड़क मार्ग को तोड़ा गया और सभी अवैध निर्माण हटाए गए। प्रशासन का कहना है कि यह कदम अवैध भूमि विक्रय और बेजा कब्जे पर नियंत्रण रखने तथा भू-उपयोग को नियमानुसार सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।
प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि राजधानी और आसपास के इलाकों में अवैध प्लॉटिंग या निर्माण करने वालों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।



