Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम भैसदा में जुआ खेलने वाले 06 आरोपियों को किया गिरफ्तार, थाना नवागढ़ पुलिस की कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम भैसदा में जुआ खेलने वाले 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
 पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन जिले में जुआ, सट्टा खिलाने वालो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना नवागढ़ पुलिस को मुखबीर सुचना मिला की 15 अक्टूबर 2024 को थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम भैसदा बिजुरीया तलाब के पास में कुछ लोग रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहें है कि सूचना प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर राजेंद्र कुमार जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन में रेड कार्यवाही किया गया। मौके पर आरोपी रोहिणी सिंह उम्र 33 साल निवासी भैसदा थाना नवागढ़, दशरथ बरेठ उम्र 48 साल निवासी खोखरा थाना जांजगीर, चन्द्रकांत साहू उम्र 31 साल निवासी भैसदा थाना नवागढ़, अंशु साहू उम्र 22 साल निवासी भैंसदा थाना नवागढ़, सुरेश पाण्डेय उम्र 44 साल निवासी भैसदा थाना नवागढ़, विजेन्द्र सिंह उम्र 31 साल निवासी भैंसदा थाना नवागढ़ को जुआ खेलते पकड़ा जिसके कब्जे से जुमला 8700 रूपये, 52 पत्ती तास बरामद किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 401/2024 धारा 3 (2) छ. ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया है।
 उपरोक्त कार्यवाही में निरी. भास्कर शर्मा थाना प्रभारी नवागढ़, महिला प्रआर, स्वात्ती गिरोलकर, आरक्षक टुकेश्वर डडसेना एवं थाना नवागढ़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

See also  अपर कलेक्टर ने जनदर्शन में आमजनों की सुनी समस्याएं, संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!