Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

कारगिल विजय दिवस की 25 वीं वर्षगांठ पर विचार गोष्ठी रंगोली एवं शहीदों की स्मृति में मौन धारण भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पण का कार्यक्रम आयोजित किया गया…

जांजगीर-चांपा। राधा कृष्ण शिक्षा समिति एवं पं. जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय नवागढ़ के संयुक्त तत्वावधान में 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस की 25 वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय में विचार गोष्ठी, रंगोली का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बी. एड अंतिम वर्ष के प्रशिक्षार्थियों द्वारा कारगिल विजय दिवस पर विचार प्रस्तुत किए गए, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे भारतीय सैनिकों के अथक प्रयास एवं मेहनत से लंबे समय से चल रहे युद्ध में सफलता हासिल गई। अंतिम रूप से 26 जुलाई 1999 को इस युद्ध को पूरी तरह से जीत लिया परंतु इस युद्ध में सफलता मिलने के साथ ही हमारे कई जवान भी शहीद हुए हैं जिनके बलिदान को हम कभी भुला नहीं पाएंगे। प्रशिक्षार्थियों के द्वारा ना सिर्फ विचार प्रस्तुत किए गए बल्कि रंगोली बनाई गई एवं मोमबत्तियां जलाकर कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एच डी एफ सी बैंक से शिखा सिंह सेंगर, महाविद्यालय के संचालक विनोद अग्रवाल, महाविद्यालय की उप प्राचार्य सिम्पल रजक एवं महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण तथा छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के जंतु विभाग के सहायक प्राध्यापक अखेंद्र कुमार जांगड़े द्वारा किया गया।

See also  जय भारत इंग्लिस मीडियम स्कूल में भाई बहन के प्रेम का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!