Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

RAIPUR NEWS : अब पुराने पसंदीदा नंबर को नए वाहन में फिर से किया जा सकेगा इस्तेमाल…

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वाहन मालिकों के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा की है। अब नागरिक अपने पुराने वाहन के मनपसंद या च्वाइस नंबर को नए वाहन में दोबारा उपयोग कर सकेंगे। यह फैसला मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया गया।

कैसे मिलेगी सुविधा
परिवहन सचिव एस. प्रकाश और परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर ने बताया कि इस नई व्यवस्था की सभी तकनीकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अब जिन नागरिकों के पुराने वाहन का रजिस्ट्रेशन विधिपूर्वक रद्द हो चुका है, वे उसी श्रेणी के नए वाहन या अन्य राज्य से लाए गए एनओसी वाले वाहन में वही नंबर फिर से ले सकेंगे।

See also  आगामी लोकसभा चुनाव एवं  होली पर्व व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में रात्रि में जांजगीर पुलिस द्वारा अपराधों पर अंकुश लाने के लिए किया गया सघन कामिंग गस्त...

क्या है प्रक्रिया
वाहन मालिक को निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।
यह सुविधा नॉर्मल (नॉन-फैंसी) नंबर के लिए भी उपलब्ध होगी।

सेवा केवल नए वाहन या दूसरे राज्य से स्थानांतरित वाहन पर लागू होगी।

पहले से छत्तीसगढ़ में पंजीकृत अन्य वाहनों के लिए यह सुविधा लागू नहीं होगी।

Advertisment

क्यों है यह फैसला खास
यह निर्णय नागरिकों को अपना मनपसंद नंबर दोबारा इस्तेमाल करने की सुविधा देगा। पुराने नंबर से जुड़ी भावनात्मक या व्यावसायिक पहचान को बनाए रखने में मदद करेगा। परिवहन विभाग की सेवाओं को अधिक पारदर्शी और तकनीकी रूप से सक्षम बनाएगा।

इस सुविधा से राज्यभर में वाहन स्वामियों को राहत मिलेगी और नंबर आरक्षण को लेकर चल रही जटिलताओं में भी कमी आएगी।

See also  गुणवत्ताहीन निर्माण पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव सख्त, लोक निर्माण विभाग के दो अधिकारी निलंबित, दो को कारण बताओ नोटिस, चोटिया-चिरमिरी मार्ग के उन्नयन और नवीनीकरण कार्य में गुणवत्ताहीन निर्माण और अमानक कार्य पर विभागीय मंत्री अरुण साव ने की कड़ी कार्रवाई...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!