Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा। नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर अपहरण कर देहिक शोषण करने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
 पीड़िता दिनांक 15 मई 2024 को सुबह 09:00 सिलाई सिखने जा रही हॅू कहकर घर से निकली है जो शाम तक घर वापस नही आई, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है कि रिपोर्ट पर दिनांक 16 मई 2024 को अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 215/ 24 धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
 नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपी एवम अपहृता की पतासाजी हेतु पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में थाना स्तर पर टीम गठित किया गया। इसी क्रम में शिवरीनारायण पुलिस द्वारा अति पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल एवम SDOP चांपा यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में अज्ञात आरोपी एवं अपहृत बालिका की पतासाजी की जा रही थी। दौरान विवेचना अपहृता बालिका को गवाहों के समक्ष बरामद किया जाकर महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया। विवेचना दौरान प्रकरण में धारा 366,376 भादवि 04,06 पाक्सो  एक्ट  जोडी गई है।
प्रकरण के आरोपी राजेश कुमार साहू निवासी  तुस्मा को घटना के संबंध में पुछताछ किया गया जिसके द्वारा जुर्म करना स्वीकार किए जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर 26 जुलाई 2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
 उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक सागर पाठक थाना प्रभारी शिवरीनारायण, सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार कोशले, नीलमणी कुसुम, आरक्षक दिलीप सांण्डे थाना शिवरीनारायण का सराहनीय योगदान रहा।

See also  कलेक्टर एवं सेना के अधिकारियों ने लिया अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया की तैयारियों का जायजा, पुलिस लाइन खोखरा जांजगीर में 15 से 23 दिसम्बर 2023 आयोजित की जाएगी भर्ती रैली...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!