Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

पति-पत्नी की संदिग्ध मौत, खेत के मेड में मिली पत्नी की लाश, फंदे पर मिला पति का शव

बिलासपुर, 01 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। पत्नी का शव खेत के मेड में पड़ा मिला, जबकि पति का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। पुलिस हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका जता रही है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

मृतकों की पहचान अमित इंदुआ (29) पिता संतोष इंदुआ और उसकी पत्नी अंजू इंदुआ (25) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, दोनों मंगलवार की रात नवरात्रि घूमने के लिए निकले थे। लौटने के बाद बच्चों को सुलाकर घर से बाहर चले गए। सुबह खेत में पत्नी की लाश और पास के पेड़ पर पति का शव फंदे पर लटका मिला।

See also  स्वतंत्रता दिवस पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी जांजगीर-चांपा में करेंगे ध्वजारोहण...

पीएम रिपोर्ट के बाद ही वजह स्पष्ट हो पाएगा

स्थानीय लोगों के अनुसार, अमित शराब पीने का आदी था और पिछले कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद चल रहा था। पुलिस को यह भी आशंका है कि अंजू ने जहर खा लिया होगा। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

Advertisment

6-7 दिन पहले दंपती में हुआ था विवाद

इस पूरे मामले में SSP रजनेश सिंह ने बताया कि 6-7 दिन पहले पति-पत्नी में विवाद हुआ था। बुधवार सुबह दोनों की लाश मिली है। मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। साथ ही डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

See also  5 जुलाई से लोगों को नहीं मिलेगा राशन? छत्तीसगढ़ की 13 हजार राशन दुकानों पर लग सकता है ताला, 70 लाख से ज्यादा कार्डधारकों की बढ़ सकती है मुश्किलें

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!