Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

प्रेरणादायक है सिख समाज का गौरवशाली इतिहासः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, माता सुंदरी स्कूल में वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री…

प्रेरणादायक है सिख समाज का गौरवशाली इतिहासः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

माता सुंदरी स्कूल में वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने साहिबजादों की याद में आयोजित प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

वीर बाल दिवस पर गुरू गोविंद सिंह के बलिदान और उनके सुपुत्रों की शहादत को किया गया याद

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय वीर बाल दिवस के मौके पर रायपुर के कचहरी चौक पर स्थित माता सुंदरी पब्लिक स्कूल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने स्कूल में गुरू गोविंद सिंह के साहबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की याद में लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए वीर साहबजादों की तस्वीर पर दीप जलाकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। गौरतलब है कि वीर बाल दिवस पर गुरू गोविंद सिंह जी के परिवार के बलिदान और उनके सुपुत्रों की शहादत को याद किया जा रहा है।

Advertisment

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीर बाल दिवस के अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि आज हमारा सौभाग्य है कि हम सभी यहां वीर बाल दिवस मनाने एकत्र हुए हैं। आज का दिन गुरु गोविंद सिंह जी के दोनों साहिबजादों की शहादत का दिन है, जिन्होंने मुगलों के दबाव और यातनाओं बावजूद भी हार नहीं मानी और मात्र छह और नौ वर्ष की आयु में शहादत को स्वीकार किया जिसके लिए उन्हें दीवार में चुनवा दिया गया । मुख्यमंत्री ने कहा कि सिख समाज का इतिहास ऐसी ही कुर्बानियों से गौरवशाली बना हुआ है।

See also  Katghora News: कटघोरा के छुरी में ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े लूट की बड़ी कोशिश नाकाम: इलाके में सनसनी

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भारत के ऐसे गौरवशाली इतिहास को लोगों के सामने लाने का काम हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है और इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। हम सभी को इस बात पर गर्व है कि देश दुनिया में साहिबजादों को याद रखने के लिए आज के दिन को वीर बाल दिवस के रूप में दिन मनाने का ऐलान किया गया है। माता सुंदरी पब्लिक स्कूल के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस स्कूल का नामकरण वीर साहिबजादों की मां माता सुंदरी के नाम पर हुआ है , इस संस्था को मेरी बहुत शुभकामनाएं हैं। यह स्कूल लगातार तरक्की करता रहे यही मेरी सुभेच्छा है।

See also  चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की अव्यवस्था के बीच ICC CEO ज्योफ एलार्डिस ने दिया इस्तीफा, पाकिस्तान की तैयारियों पर उठे सवाल...

इस मौके पर साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी में हमने जो भी वादा किया है, उसे हमारी सरकार जरूर पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि इस गारंटी के अंतर्गत ही हमारी सरकार बनते ही राज्य में हमने 18 लाख पात्र परिवारों को मकान देने का निर्णय लिया और सुशासन दिवस पर 12 लाख से ज्यादा किसानों के खाते में 3700 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि ट्रांसफर कर दिया है।

वीर बाल दिवस के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि वो आज के दिन को वीर बालकों की शहादत की याद में वीर बाल दिवस के रूप में घोषित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने मुख्यमंत्री साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वीर बाल दिवस के आयोजनों में शामिल होने के लिए अन्य कार्यक्रमों को रद्द कर दिया और सिर्फ वीर बाल दिवस में शामिल होने की सहमति दी। उन्होने कहा कि स्कूल के बच्चों को किस बात से प्रेरणा लेनी है, इस बात का निर्णय समाज को लेना होगा और बच्चों को बताना होगा कि दो छोटे बालकों ने कैसे निडर रहते हुए शहादत दे दी और दुश्मनों के आगे नहीं झुके।

See also  छत्तीसगढ़ की उद्योग नीति हमने ऐसी बनाई कि एनपीए की आशंका नहीं, निवेश के लिए सबसे उपयुक्त राज्य... आर्थिक और सांस्कृतिक विकास के माध्यम से छत्तीसगढ़ के बारे में बदल दी धारणा... मिंट इंडिया पब्लिक पालिसी समिट में चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, नई दिल्ली में लीला पैलेस में आयोजित हुआ कार्यक्रम...

छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने वीर बाल दिवस के अवसर पर सभी को बधाई देते हुए इसे पूरे देश में राष्ट्रीय आयोजन के रूप में मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया। अग्रवाल ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह ने अपने बच्चों को निडर रहने और दुश्मनों के सामने न झुकने की शिक्षा दी। उन्होंने कहा कि सिख समाज अपने सेवा, समर्पण और बलिदान और बहादुरी के लिए जाना जाता है।

वीर बाल दिवस कार्यक्रम के अवसर पर सिख समाज की तरफ से मुख्यमंत्री को कृपाण और शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। स्कूल के बच्चों ने इस मौके पर शब्द कीर्तन की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री ओपी चौधरी के साथ ही विधायक गण, सिख समाज के प्रतिनिधी तथा स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!