Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

‘शस्त्र उठाओ पार्थ…’ ‘कुरुक्षेत्र’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, दिखेगी 18 दिन और 18 योद्धाओं की कहानी

मुंबई : कौरवों और पांडवों के बीच कुरुक्षेत्र की भूमि पर हुए युद्ध से हर कोई बेहद अच्छे से वाकिफ है. हस्तिनापुर के राज्य पर अधिकार के लिए हुए इस संघर्ष को लोगों ने फिल्मों और धारावाहिकों के जरिए भी देखा है. वहीं अब नेटफ्लिक्स इसे एक नए रूप में पेश करने जा रहा है. नेटफ्लिक्स ने अब इस पर आधारित वेब सीरीज ‘कुरुक्षेत्र’ बनाई है. ये एक एनिमेटेड सीरीज है, जिसका ट्रेलर बुधवार को रिलीज किया गया है.

एनिमेटेड सीरीज होने के बावजूद इसका ट्रेलर दर्शकों का ध्यान खींच रहा है. इसमें बखूबी भारत के सबसे महान महाकाव्य के पीछे की भावनात्मक जर्नी को दिखाया गया है. ये 18 दिनों तक चलने वाले युद्ध की और 18 योद्धाओं की कहानी है. आइए जानते हैं कि नेटफ्लिक्स पर ये सीरीज कब रिलीज की जाएगी?

See also  कृष्णा विहार कॉलोनी में विघ्नहर्ता श्री गणेश चंद्रमा, चंद्रयान की झांकी के साथ विराजमान...

‘इस युद्ध में न कोई मित्र है, न कोई शत्रु…’
ट्रेलर में बोला गया हर एक संवाद आपके रोंगटे खड़े कर देगा और सीरीज के लिए आपकी एक्साइटमेंट बढ़ा देगा. भगवान श्री कृष्ण द्वारा बोले गए संवाद भी लोगों को पसंद आ रहे हैं. जब अर्जुन युद्ध में अपने परिवार को देखते हुए युद्ध से अपने कदम पीछे हटाने के लिए कहते हैं, तब भगवान श्री कृष्ण उनका मार्गदर्शन करते हुए कहते हैं, ”यहां न कोई मित्र है, न कोई शत्रु. कर्म करो पार्थ, शस्त्र उठाओ. इस युद्ध में धर्म तुम्हारे साथ है.” 2 मिनट 31 सेकेंड के इस ट्रेलर में महाभारत के महत्वपूर्ण पलों की झलक दिखाई गई है. जिनमें भगवान श्री कृष्ण के संवाद, अर्जुन का युद्ध के लिए तैयार होना, द्रौपदी का चीरहरण, भीष्म पितामह का वध और अभिमन्यु का चक्रव्यूह में फंसना आदि शामिल है.

See also  कन्हाईबंद कोल डिपो बना ग्रामीणों के लिए सिरदर्द: किसान, सरपंच प्रतिनिधियों ने वित्त मंत्री से की शिकायत

इस दिन रिलीज होगी सीरीज
भारत के सबसे बड़े धर्मयुद्ध की कहानी का प्रीमियर होने में अब पूरे 10 दिन भी बाकी नहीं रह गए हैं. नेटफ्लिक्स पर दर्शक इसका लुत्फ 10 अक्टूबर से उठा पाएंगे. सीरीज का निर्माण टिपिंग पॉइंट ने अलोक जैन, अनु सिक्का और अजित अंधारे के साथ मिलकर किया है. इसे उजान गांगुली ने लिखा है और डायरेक्ट भी उन्होंने ही किया है. ये सीरीज हिंदी भाषा के साथ-साथ तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम, थाई, अंग्रेजी, स्पेनिश, पोर्तुगीज और इंडोनेशियन भाषा में भी रिलीज की जाएगी.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!