Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सनी देओल की इस फिल्म से थर्रा गया था बॉक्स ऑफिस, ब्लॉकबस्टर हुई पिक्चर, लेकिन सीक्वल ने डुबोई नैया

मुंबई : ‘ढाई किलो का हाथ’, ‘तारीख पर तारीख…’ ये संवाद उस अभिनेता की पहचान है जो 80 और 90 के दशक में अपनी रौबदार आवाज और कमाल की अदाकारी से टिकट खिड़की पर आग उगलता रहा. अब चाहे उम्र हो चुकी हो, लेकिन आवाज में वो ही धार और खून में वो ही गर्मी जस की तस है.

दिग्गज एक्टर सनी देओल ने 42 साल पहले फिल्म ‘बेताब’ से बॉलीवुड में कदम रखे थे. आज भी वो फिल्मों में बतौर लीड एक्टर काम कर रहे हैं. कभी ‘गदर 2’ से ‘गदर’ मचा रहे हैं तो कभी ‘जाट’ से अपने ठाठ’ दिखा रहे हैं. खैर आज हम आपको सनी की ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो अपने दौर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर में से एक बनी थी, लेकिन सालों बाद जब इसका सीक्वल आया था तो मामला उल्टा पड़ गया था. क्योंकि इसका अगला पार्ट बुरी तरह फ्लॉप हो गया था.

See also  स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने संविदा कर्मियों को किया आश्वस्त, मिलेगी 27 फीसदी वेतन वृद्धी और अन्य राज्यों में हुए नियमतीकरण का होगा अध्ययन, छत्तीसगढ़ प्रदेश एन.एच.एम.कर्मचारी संघ ने सौपा ज्ञापन...

ब्लॉकबस्टर हुई थी सनी की ‘घायल’
पहली ही फिल्म बेताब से धूम मचाने वाले सनी देओल ने 80 और 90 के दशक में ढेरों शानदार फिल्में दी थीं. 1990 में रिलीज हुई ‘घायल’ उनके 4 दशक लंबे करियर की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है. सनी ने इस फिल्म के जरिए एक अलग और खास मुकाम हासिल किया था. इसमें वो मीनाक्षी शेषाद्रि के अपोजिट नजर आए थे. इसमें ओम पुरी, अमरीश पुरीम मौसमी चटर्जी और राज बब्बर जैसे सितारे भी थे. राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनी इस पिक्चर का बजट सिर्फ ढाई करोड़ रुपये था लेकिन वर्ल्डवाइड ये 20 करोड़ रुपये कमाकर ब्लॉकबटर हो गई थी.

See also  Jio AirFiber : जियो लाया सुपर से भी ऊपर प्लान! 599 रुपए में मिलेगा डेटा, कॉलिंग और OTT का बेनिफिट, जानिए और क्या होगा खास…

‘घायल वंस अगेन’ हुई थी डिजास्टर
सनी देओल घायल के 26 साल बाद इसका सीक्वल लेकर आए थे और उसे नाम दिया था ‘घायल वंस अगेन’. एक बार फिर से सनी देओल ने ही लीड रोल प्ले किया और उनके अपोजिट थीं सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान. फिल्म 2016 में रिलीज हुई और दर्शकों के बिल्कुल भी गले नहीं उतर सकी. सनी के ऊपर डायरेक्शन की भी जिम्मेदारी थी, लेकिन दोनों जिम्मेदारियों को निभाने में वो इस बार फेल हो गए थे. सनी ने इसे बनाने में 50 करोड़ रुपये का खर्च किया था. हालांकि भारत में इसकी कमाई 35 करोड़ रुपये ही हो पाई थी.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!