Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जांजगीर-चांपा पुलिस की कार्रवाई: शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कसा शिकंजा

जांजगीर-चांपा। जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री उदयन बेहार के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस जांजगीर-चांपा ने 12 दिनों तक सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।

कार्रवाई के मुख्य बिंदु:

शराब पीकर वाहन चलाने पर 34 मामले दर्ज: चेकिंग के दौरान 34 व्यक्तियों को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा गया, जिनके खिलाफ धारा 185 मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इन वाहनों को जप्त कर लिया गया है और चालकों को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
यातायात नियमों के उल्लंघन पर 884 मामले: तेज गति से वाहन चलाने, बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाने, और माल वाहक वाहनों में सवारी बैठाने जैसे मामलों में कुल 884 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनसे ₹2,93,500 का समन शुल्क वसूला गया है।
लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई: तेज गति से वाहन चलाने और मालवाहक गाड़ियों में सवारी बैठाने वाले 46 वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित किए जा रहे हैं।

See also  Accident News : मौत की शराब पार्टी युवक-युवती ने गंवाई जान…

यातायात पुलिस की अपील:

Advertisment
  • शराब के नशे में वाहन न चलाएं।
  • तेज गति से वाहन न चलाएं।
  • हेलमेट पहनकर ही मोटरसाइकल चलाएं।
  • मोटरसाइकल पर ट्रिपल सवारी न करें।
  • माल वाहक वाहनों में सवारी न बैठाएं।
  • रात्रि यात्रा में विशेष सतर्कता बरतें।
  • शादी समारोहों में वाहन चालकों की स्थिति पर ध्यान दें।
  • नींद या नशे की स्थिति में वाहन न चलाएं।
  • यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें।
  • नाबालिगों को वाहन न चलाने दें।

जांजगीर-चांपा पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

See also  जनभागीदारी से करें आदिवासी बाहुल्य ग्रामों का समग्र विकास: मुख्यमंत्री ने आदि कर्मयोगी अभियान की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!