Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Jio AirFiber : जियो लाया सुपर से भी ऊपर प्लान! 599 रुपए में मिलेगा डेटा, कॉलिंग और OTT का बेनिफिट, जानिए और क्या होगा खास…

नई दिल्ली। रिलायंस जियो अपने ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए एक नया और सस्ता Jio AirFiber प्लान लेकर आया है, जिसकी कीमत सिर्फ 599 रुपए है। इस प्लान के साथ ग्राहकों को न केवल डेटा और कॉलिंग का फायदा मिलेगा, बल्कि वे लाइव टीवी चैनल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स का भी आनंद ले सकेंगे। आइए, जानते हैं कि इस प्लान में आपको कौन-कौन से बेनिफिट्स मिल रहे हैं।

599 प्लान की डिटेल्स
599 रुपए के इस प्लान में आपको 1000GB हाई स्पीड डेटा मिलेगा, जो 30Mbps की स्पीड पर काम करेगा। इसके साथ आपको अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग का भी फायदा मिलेगा। इसके अलावा, इस प्लान में 800 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस भी दिया जा रहा है।

See also  पहरिया पाठ — जहां सालभर रहती है हरियाली, आस्था और प्रकृति का अनोखा संगम*जहां लकड़ी काटना माना जाता है अशुभ

OTT ऐप्स का फ्री एक्सेस
इस प्लान के साथ आपको 11 से ज्यादा OTT ऐप्स का फ्री एक्सेस मिलेगा, जिसमें प्रमुख ऐप्स जैसे जियो हॉटस्टार, जी5, सोनी लिव, सन नेक्स्ट, डिस्कवरी प्लस, ऑल्ट बालाजी, इरोज नाउ, लायंसगेट प्ले, शेमारूमी और ETV विन शामिल हैं। यह प्लान ग्राहकों को डेटा, कॉलिंग, लाइव टीवी और OTT का पूरा पैकेज प्रदान करता है।

जीएसटी और कुल खर्च
इस 599 रुपए वाले प्लान पर 18% GST भी लगेगा, जिसका मतलब है कि कुल खर्च 706.82 रुपए होगा।

एयरटेल का 599 रुपए वाला ब्रॉडबैंड प्लान
अगर एयरटेल की बात करें, तो उसके पास भी 599 रुपए वाला ब्रॉडबैंड प्लान है। इस प्लान में 30Mbps की स्पीड मिलती है और कोई डेटा लिमिट नहीं है। इसके साथ आपको जी5, जियो हॉटस्टार और 22 से ज्यादा OTT ऐप्स का फायदा मिलता है। इसके अलावा 350 से ज्यादा टीवी चैनल्स (एचडी चैनल्स भी) का लाभ मिलता है, लेकिन एयरटेल ने कॉलिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!