Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

मोटरयान अधिनियम के तहत 68 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 20 हजार 800 रूपए समन शुल्क लिया गया…

मोटरयान अधिनियम के तहत 68 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 20 हजार 800 रूपए समन शुल्क लिया गया
      
जांजगीर-चांपा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस द्वारा लगातार मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही किया जा रहा है। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 68 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। जिसमें  बिना रिफ्लेक्टर के वाहन चलाते पाए गए 40 वाहन के चालकों से 12 हजार, अवैध रूप से नो पार्किंग में वाहन खड़ी किए गए 15 वाहन के चालकों से 4500 रुपए, बाइक में तीन सवारी चलाते पाए गए 05 वाहन के चालकों से 1500 रुपए, नंबर प्लेट स्पष्ट लिखें पाए गए 02 वाहन के चालकों से 600 रुपए, बिना हेलमेट लगाए वाहन चलाते पाए गए 02 वाहन के चालक से 1000 रुपए, बिना पार्किंग लाइट के वाहन चलाते पाए गए 02 वाहन के चालक से 600 रुपए एवं अन्य धाराओं के तहत 02 वाहन के चालकों से 600 रुपए कार्यवाही कर समन शुल्क लिया गया।
 वाहन चालकों को भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने,  अपने वाहन के आगे पीछे रिफ्लेक्टर लगाने, नो पार्किंग में वाहन खड़ी नहीं करने समझाएं दी जा रही है।

See also  Health Tips: गर्मियों के मौसम में हर रोज पिएं एक गिलास छाछ, नहीं होगा डिहाड्रेशन...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!