Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

फर्जी व्यक्ति खड़ाकर कर ली जमीन रजिस्ट्री, फर्जी ऋण पुस्तिका बनाकर किया बिक्रीनामा…

फर्जी व्यक्ति खड़ाकर कर ली जमीन रजिस्ट्री
 
फर्जी ऋण पुस्तिका बनाकर किया बिक्रीनामा
 
जांजगीर-चांपा। फर्जी व्यक्ति खड़ाकर षणयंत्र  पूर्वक धोखाधड़ी कर जमीन रजिस्ट्री करने वाले फरार आरोपी को चांपा पुलिस ने गिरफ्तार धर दबोचा है।आरोपियों द्वारा फर्जी ऋण पुस्तिका बनाकर बिक्रीनामा कराया था।आरोपी के विरुद्ध धारा 419,420, 467, 468, 471, 120 बी, 201भादवि के तहत कार्यवाही की गई। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया अनिता देवांगन  उम्र 52 वर्ष निवासी रानीरोड चांपा द्वारा दिनांक 14/05/2023 को रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 07/02/21 से 30/03/2022 के मध्य खसरा 255/2 रकबा 0.32 एकड़ जमीन को बिक्री करने 1.10/- लाख डिसमिल के भाव से 35 लाख रुपये में सौदा कर फर्जी रामलाल थवाईत बनाकर आरोपी  योगेश यादव और अन्य 4 द्वारा फर्जी ऋण पुस्तिका बनाकर रजिस्ट्री कर षणयंत्र पूर्वक खाता खुलवाकर रकम आहरण का धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट पर थाना चांपा में अपराध धारा 419.420, 467,468,471,120 (बी),  भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
 विवेचन दौरान  4 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।
प्रकरण के आरोपी राजेन्द्र प्रसाद  उम्र 48 वर्ष साकिन कोसीर थाना पामगढ़ जो फरार था जिसे मुखबिर सूचना पर पकड़ा गया है, जिसे  पूछताछ किए जाने पर जुर्म स्वीकार किया है तथा हिस्सा मे मिले रकम में से एक हजार रुपये शेष बचा होना शेष खर्च कर देना तथा आरोपियों से बातचीत किये मोबाईल को पेश किया है जिसे समक्ष गवाहों के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से 29 जून 23 को गिरफ्तार कर  न्यायिक रिमाड भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरी मनीष परिहार, एसआई रामप्रसाद बघेल एवं थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

See also  पूर्व सैनिक संघ के सचिव राजेन्द्र कुमार पाण्डेय बने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!