Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वाले आरोपी को बलौदा पुलिस ने किया गिरफ्तार…

अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वाले आरोपी को बलौदा पुलिस ने किया गिरफ्तार
 
जांजगीर-चांपा। अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने के प्रयोजन से अपने कब्जे में रखने वाला आरोपी को बलौदा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आरोपी सालिकराम पटेल उम्र  36 साल निवासी नवापारा (ब) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। आरोपी के कब्जे से 2.600 कि.ग्रा. मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया।
आरोपी  के विरूध्द 20 बी ए.डी.पी.एस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 29 जून 2023 को मुखबिर सूचना मिला कि नवापारा-ब निवासी आरोपी सालिक राम पटेल अपने कब्जे में एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला में नीले रंग की पन्नी में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री कर रहा है की सूचना पर  विधिसम्मत कार्यवाही हेतु हमराह स्टाप, गवाह एवं विवेचना सामग्री उपकरण के मौके पर जाकर घटना स्थल आरोपी सालिक राम पटेल के घर के सामने घेराबंदी कर आरोपी सदर के कब्जे से गवाहों के समक्ष गांजा का वजन 2.600 किलो ग्राम बरामद किया गया।
 आरोपी सालिक राम पटेल के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाये जाने से विधिवत  गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड  भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही मे उप निरी. गोपाल सतपथी थाना प्रभारी बलौदा, सउनि कमलेष्वर मिश्रा, प्र.आर. गजाधर पाटनवार, आर. संतोष रात्रे, आर. श्यामभूषण राठौर, आर. रामगोपाल बरेठ, आर. देवराज लसार का सराहनीय योगदान रहा।

See also  परिजन ने 20 दिन पहले पढ़ने भेजा था घर से बाहर, छात्र ने किया सुसाइड...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!