Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सांसद कमलेश व पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल के सतत् प्रयास से नवागढ़ में शीघ्र खुलेगा उप डाकघर

जांजगीर-चांपा। लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े एवं छ.ग. विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के संयुक्त सतत् प्रयास से वि.खं. मुख्यालय नवागढ़ में शीघ्र खुलेगा उप डाकघर। उक्ताशय की जानकारी संचार मंत्रालय से दोनों नेताओं को प्राप्त हुआ है। ज्ञान हो कि नवागढ़ क्षेत्र की जनता की मांग पर सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने संयुक्त रूप से केन्द्रीय संचार मंत्री एवं विभाग के उच्च अधिकारियों को पत्र प्रेषित कर इस अंचल के जनभावनाओं से अवगत कराया था उस समय विभाग द्वारा शीघ्र पहल करने का आश्वासन दिया गया था, अब इसकी स्वीकृति प्राप्त हो गई है। नवागढ़ क्षेत्र के जनता एवं नागरिकों ने इस पहल के लिये सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल व भारत सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है। नवागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष अर्चना देवांगन, उपाध्यक्ष निरंजन कोसले, जनपद अध्यक्ष कांता मनमोहन कश्यप, उपाध्यक्ष घासीराम कश्यप, नवागढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष समर्थ सिंह, मंडल महामंत्री द्वय गोपी यादव, अंजली कश्यप, पार्षद झामलाल कश्यप, गौरीशंकर साहू, जीतराम साहू, मालती जलतारे, प्यारी बाई साहू सहित क्षेत्र एवं अंचल के जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने उप डाकघर की स्वीकृति प्रदान करने हेतु भारत सरकार के संचार मंत्रालय के प्रति अभार व्यक्त करते हुये धन्यवाद ज्ञापित किया है।

See also  छ्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने केंद्रीय रेल मंत्री से की मुलाकात...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!