Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सड़क निर्माण में ठेकेदार की मनमानी धूल की अंबार से ग्रामीण परेशान…

जांजगीर-चांपा। जनपद पंचायत बम्हनीडीह के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिलादेही में मुख्य मार्ग से मौहाडीह संगम नदी तक नया बन रहे सड़क में ठेकेदार मनमानी कर रहा है। ठेकेदार के द्वारा निर्माणाधीन सड़क में पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण धूल के अंबार लगने से ग्रामीणों को बेवजह परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

गौरतलब है कि जनपद पंचायत बम्हनीडीह के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिलादेही में सिलादेही से मौहाडीह संगम नदी तक नया सड़क ठेकेदार के माध्यम से बनाया जा रहा है। निर्माणाधीन सड़क में ठेकेदार अपनी मनमानी से काम कर रहा है। सड़क में पानी सुबह-शाम नहीं डाला जा रहा है। नई सड़क में पानी नहीं डालने से धूल के कारण कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। वातावरण पूरा प्रदूषित हो गया है। धूल के अंबार लगने से ग्रामीणों को बेवजह परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन मजेदार बात यह है कि छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग चांपा संभाग चांपा के कार्यपालन अभियंता श्रीमती ममता पटेल, अनुविभागीय अधिकारी डीएस धुर्वे और उप अभियंता एमएल घृतलहरे नया सड़क निर्माण कार्य को ठेकेदार भोजराम अजगल्ले को लगभग 3 करोड रुपए में ठेका में सौंप कर अपनी आंख बंद कर लिए हैं। ग्रामीणों की समस्याओं से लोक निर्माण विभाग चांपा, संभाग चांपा के अधिकारियों को कोई भी प्रकार से लेना देना नहीं है। नए बन रहे सड़क में धूल के अंबार लगने के कारण ग्राम वासियों को बेवजह सर्दी जुकाम, खांसी एवं कई प्रकार की बीमारियों की डर सता रही है। ठेकेदार भोजराम अजगल्ले छत्तीसगढ़ के सरकार भाजपा शासनकाल का पूरा-पूरा लाभ उठा रहा है। भोजराम अपने आप को पूर्व सांसद गुहराम अजल्ले का भाई बताकर धौंस जमा रहा है। इसलिए सड़क में पानी नहीं डाला जा रहा है। लिहाजा ठेकेदार के मनमानी का ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।

See also  कुटुंब न्यायालय में प्रधान आरक्षक और सिपाही के बीच जमकर मारपीट, थाने में भी हंगामा

बहरहाल कारण चाहे जो भी हो लेकिन ग्राम पंचायत सिलादेही के ग्रामीणों ने शासन के नियमानुसार सड़क बनवाने की मांग जिले के मुखिया कलेक्टर महोदय से किए हैं।

निरीक्षण करके शासन के मापदंड के हिसाब से कार्य कराया जाएगा।

एम एल घृतलहरे
उप अभियंता
लोक निर्माण विभाग चांपा
संभाग चांपा

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!