Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

पोड़ीशंकर में रात्रि चौपाल : हितग्राहियों से सीधा संवाद, आवास निर्माण में तेजी पर जोर

जांजगीर-चांपा।  कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत ग्राम पंचायत पोड़ीशंकर में रात्रि जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे द्वारा हितग्राहियों से सीधे संवाद स्थापित किया गया और उन्हें आवास निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण दिशानिर्देश प्रदान किए गए।
चौपाल के दौरान सीईओ गोकुल रावटे ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत प्रत्येक पात्र लाभार्थी को आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। हितग्राहियों को आवास निर्माण शीघ्र प्रारंभ करने व निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराने के लिए प्रेरित किया गया। निर्माण के विभिन्न चरणों की प्रक्रिया, किस्तों के वितरण और मनरेगा मजदूरी भुगतान  की जानकारी भी विस्तार से दी गई।
उन्होंने कहा कि आवास निर्माण के साथ-साथ मनरेगा के माध्यम से ग्रामीणों को रोजगार एवं भुगतान दोनों उपलब्ध हैं, जिसका पूर्ण लाभ सभी हितग्राही लें। इस योजना का उद्देश्य प्रत्येक परिवार को मजबूत, सुरक्षित एवं स्थायी आवास प्रदान करना है। चौपाल में हितग्राहियों के प्रश्न सुने गए तथा आवास स्वीकृति, भुगतान, निर्माण सामग्री व शासकीय प्रक्रियाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। रात्रि चौपाल ग्रामीणों को योजनाओं से जोड़ने, समस्याओं के निराकरण तथा आवास निर्माण में तेजी लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रज्ञा यादव, विकासखंड समन्वयक, तकनीकी सहायक, सरपंच, सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक सहित ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

See also  अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता: पंचकूला में छत्तीसगढ़ ने लहराया परचम, वन मंत्री अकबर ने विजेता खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!