Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

हरे निशान पर शेयर बाजार, सेंसेक्स 323 अंक चढ़ा, बैंकिंग शेयरों में तेज खरीदारी…

मुंबई-नई दिल्ली। मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 323.76 अंक चढ़कर 75,689.93 अंक पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 77.25 अंक की बढ़त के साथ 22,906.40 अंक पर रहा। वहीं, शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 24 पैसे गिरकर 86.55 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।

बाजार की चाल और विदेशी निवेशक

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा बैंकिंग प्रणाली में नकदी बढ़ाने के लिए किए गए उपायों की घोषणा के बाद बैंकिंग शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली, जिससे घरेलू बाजारों में सकारात्मक रुख रहा। बीएसई सेंसेक्स ने 382.53 अंक या 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75,748.70 अंक पर कारोबार की शुरुआत की, वहीं एनएसई निफ्टी 55.90 अंक या 0.24 प्रतिशत चढ़कर 22,885.05 अंक पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बिकवाल रहे और उन्होंने शुद्ध रूप से 5,015.46 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

See also  अदाणी और इस्कॉन की सेवा में नि:शुल्क बंटा श्रद्धा और स्वाद का प्रसाद

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!