Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

RAIPUR:अब रायपुर से झारसुगड़ा के लिए फ्लाइट 2 फरवरी से… किराया 1 किलो मिठाई से भी कम…

रायपुर। रायपुर से झारसुगुड़ा फ्लाइट का इंतेजार करने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है. ये फ्लाइट अब 2 फरवरी से शुरू होने वाली है. इससे अच्छी बात ये है कि इसका किराया 1 किलो मिठाई खरीदने से भी कम है. ये फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन सोमवार,बुधवार और रविवार को चलेगी.

बाद कंपनी ने डीजीसीए से नए गंतव्यों के एप्रूवल मिलने के बाद टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी है. कंपनी हैदराबाद को झारसुगड़ा से जोड़ने के साथ ही झारसुगड़ा को रायपुर से जोड़ने के लिए उड़ान का संचालन करेगी.

शुरुआती फेयर 1299 रुपए

स्टार एयर ने झारसुगड़ा-रायपुर तथा रायपुर से झारसुगड़ा की विशेष ऑफर के साथ शुरुआती टिकटें 1299 रुपए में उपलब्ध कराई हैं. प्रारंभ में यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और रविवार को संचालित की जाएगी. प्रस्तावित शेड्यूल के तहत स्टार एयर की फ्लाइट झारसुगड़ा से 18.35 बजे रवाना होकर रायपुर 19.25 बजे, रायपुर से 19.55 बजे उड़ान भर कर झारसुगड़ा 20.45 बजे पहुंचेगी. कंपनी इस सेक्टर में 76 सीटर विमान का संचालन करेगी.

Advertisment
See also  छत्तीसगढ़: बस्तर राजमहल से 135 साल बाद निकलेगी बारात, 100 राजघराने बनेंगे बाराती...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!