छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
70 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ, आरोपी को किया गया गिरफ्तार, चौकी पन्तोरा पुलिस की कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक जांजगीर के निर्देशन में जिला पुलिस जांजगीर द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में चौकी पंतोरा पुलिस को 03 अप्रैल 2024 को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम खैजा निवासी सुनील पटेल अपने घर के पीछे बाड़ी में अत्यधिक मात्रा में कच्ची महुवा शराब अवैध रूप से बिक्री हेतु छिपाकर रखा है, कि सूचना पर गवाहों के साथ रेड कार्यवाही किया गया। मौके पर आरोपी के कब्जे से अवैध महुआ शराब 70 लीटर कीमती 7000 रुपए मिला जिसको बरामद कर आरोपी के विरूद्ध चौकी पंतोरा थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 157/ 24 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत् कार्यवाही किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक विवेक कुमार सिंह चौकी प्रभारी पंतोरा, प्रधान आरक्षक संजय उजीर, आरक्षक पदुम कश्यप, आरक्षक दीपक जायसवाल, महिला आरक्षक ममता अनंत का सराहनीय योगदान रहा।



